Deoria News: एक्स-रे सेंटर के पास लगा वाटर कूलर खराब, पानी के लिए मरीज परेशान

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के डिजिटल एक्स-रे और सीटी स्कैन सेंटर के पास स्थित वाटर कूलर करीब पंद्रह दिन से खराब है। मरीजों और तीमारदारों को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है या पानी खरीदना पड़ता है। इसके अलावा, शौचालय की सुविधा के अभाव में भी मरीज और तीमारदार परेशान हैं।

Deoria News: एक्स-रे सेंटर के पास लगा वाटर कूलर खराब, पानी के लिए मरीज परेशान

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के डिजिटल एक्स-रे और सीटी स्कैन सेंटर के पास लगा वाटर कूलर करीब पंद्रह दिन से अधिक समय से खराब है। प्यास बुझाने के लिए मरीजों और तीमारदारों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है या फिर पानी खरीद कर प्यास बुझाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में दो डिजिटल एक्स-रे मशीन है, जहां मरीजों और तीमारदारों की भीड़ होती है। यहां लंबी कतार लगती है और जांच कराने के लिए लोगों को एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। सेंटर के पास पेयजल की व्यवस्था नहीं थी। गर्मी में मरीजों की परेशानी को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एक वाटर कूलर स्थापित कराया。

वाटर कूलर की खराबी

इधर करीब पंद्रह दिन से अधिक समय से वाटर कूलर खराब पड़ा है। उसमें लगे एक टोटी से पानी नहीं आ रहा है तो दूसरी से बूंद-बूंद टपक रहा है, जिससे मरीजों पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। प्यास लगने पर उन्हें पानी के लिए करीब डेढ़ सौ मीटर से अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है या फिर खरीद कर पीना पड़ रहा है। इसकी वजह से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शौचालय की व्यवस्था

मेडिकल कॉलेज के डिजिटल एक्स-रे और सीटी स्कैन सेंटर में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। यहां मरीजों को डेढ़ से दो घंटे इंतजार करना पड़ता है, लेकिन शौचालय न होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत महिला मरीज व तीमारदारों को होती है। उन्हें भटकना पड़ता है। इसके लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, वहीं महिला कर्मचारियों को भी परेशानी होती है।

सामान्य प्रश्न

वाटर कूलर खराब होने से मरीजों को क्या समस्याएँ हो रही हैं?
पatientों और तीमारदारों को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है या पानी खरीदना पड़ता है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeoria News: एक्स-रे सेंटर के पास लगा वाटर कूलर खराब, पानी के लिए मरीज परेशान