सीएचसी लार में 22 दिनों से एक्स-रे फिल्म खत्म

Mar 10, 2026 10:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 22 दिनों से एक्स-रे फिल्म की कमी के कारण मरीजों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। 16 फरवरी से एक्स-रे फिल्म उपलब्ध नहीं है, जिससे मरीज निजी केंद्रों पर जाकर एक्स-रे कराने को मजबूर हो रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने आवश्यक फिल्म की डिमांड भेज दी है।

सीएचसी लार में 22 दिनों से एक्स-रे फिल्म खत्म

लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार में पिछले 22 दिनों से एक्स-रे फिल्म खत्म होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन द्वारा एक्स-रे फिल्म की डिमांड भेजे जाने के बावजूद अब तक आपूर्ति नहीं हो सकी है। सीएचसी लार में 16 फरवरी से अस्पताल में एक्स-रे फिल्म उपलब्ध नहीं है। इसके चलते मरीजों को मजबूरन निजी केंद्रों पर जाकर एक्स-रे कराना पड़ रहा है। जहां उन्हें अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।इन दिनों मौसम में बदलाव और होली के दौरान चोट-फ्रैक्चर समेत अन्य बीमारियों के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है।

ऐसे में एक्स-रे की जरूरत पड़ने पर मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है या फिर निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। उक्त सम्बन्ध में सीएचसी लार अधीक्षक डॉ. बी.डी. सिंह ने बताया कि एक्स-रे फिल्म की मांग भेज दी गई है। फिल्म उपलब्ध होते ही अस्पताल में मरीजों का एक्स-रे सुचारु रुप से चालू हो सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।