Deoria News: महिला की मौत पर परिजनों ने इमरजेंसी में किया हंगामा

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर स्थित इमरजेंसी में रविवार को गंभीर हालत में लेकर पहुंचे मरीज की मौत हो गई। प

Deoria News: महिला की मौत पर परिजनों ने इमरजेंसी में किया हंगामा

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर स्थित इमरजेंसी में रविवार को गंभीर हालत में लेकर पहुंचे मरीज की मौत हो गई। परिजन लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सुरक्षा कर्मियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। परिजन आनन-फानन में शव लेकर चले गए।मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पर सुबह करीब 11 बजे कुछ लोग एक महिला को लेकर पहुंचे। उसकी हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने परीक्षण कर इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर तैनात गार्ड व अन्य सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराए।

नाराज परिजन आनन-फानन में शव लेकर चले गए। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि गंभीर हालत में एक महिला को लेकर परिजन इमरजेंसी पहुंचे थे, लेकिन उसकी मौत हो गई। इस पर कुछ लोग हंगामा किए। सुरक्षा कर्मियों ने शांत कराया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: महिला की मौत पर परिजनों ने इमरजेंसी में किया हंगामा