ब्रेक जाम होने से रुकी बरहज-भटनी पैसेंजर, परेशान रहे यात्री

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - गुरुवार शाम बरहज से भटनी जा रही पैसेंजर ट्रेन का ब्रेक जाम हो गया, जिससे ट्रेन रुक गई। भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक घंटे बाद तकनीकी टीम ने ब्रेक ठीक किया और ट्रेन को रवाना किया, लेकिन कई यात्री पैदल ही अपने गंतव्य के लिए निकल गए।

ब्रेक जाम होने से रुकी बरहज-भटनी पैसेंजर,  परेशान रहे यात्री

बरहज, हिंदुस्तान संवाद। गुरुवार शाम बरहज से भटनी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का ब्रेक जाम हो गया। ब्रेक जाम होने से ट्रेन रुक जाने से भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। भटनी से आई तकनीकी टीम ने खराबी दूर की। तब जाकर एक घण्टे बाद ट्रेन रवाना हो सकी। प्रतिदिन की भांति बरहज-भटनी पैसेंजर शाम को बरहज आई। 6:10 बजे बरहज स्टेशन से भटनी के लिए रवाना हुई। ट्रेन स्टेशन से कुछ ही दूर बढ़ी तभी अचानक ब्रेक जाम हो गया और ट्रेन प्लेटफार्म पर ही रुक गई। ब्रेक जाम होने से ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

भीषण गर्मी और उमस के कारण डिब्बों में बैठे यात्रियों का बुरा हाल हो गया। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं विशेष रूप से परेशान दिखे। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन कब जाएगी यह कोई बताने वाला नहीं था। न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था दी गई। करीब एक घंटे तक खड़ी रही। शाम को करीब सात बजे रेलवे के तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ब्रेक ठीक करने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ब्रेक खोला जा सका। करीब साढ़े सात बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। ट्रेन रवाना हुई तब यात्रियों को राहत मिली। हालांकि कई यात्री ट्रेन से उतरकर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके थे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।