
पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाटपाररानी में जश्न
Deoria News - भाटपाररानी में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह फैल गया। मिठाई बांटने और पटाखे छोड़ने के साथ खुशी मनाई गई। नेताओं ने कहा कि इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और भाजपा 2027 के चुनाव में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।
भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद पंकज चौधरी के भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे के नेतृत्व में भाटपाररानी नगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर अजय कुमार दुबे ने कहा कि पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में 2017 का इतिहास दोहराते हुए प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय, सुरेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, राजेश गुप्ता, संजय जायसवाल, हनुमान जायसवाल, विजय बरनवाल, डॉ. के.के. मिश्रा, अशोक तिवारी, अनिल कुमार, चंदन वर्मा, शिवम गुप्ता, आनंद पियूष उपाध्याय, सोनू वर्मा, शिवमूर्ति सिंह, अमित शाही, अजीत शाही, संतोष पांडेय, सत्येंद्र पांडेय, विवेक बरनवाल, जीतू गुप्ता, मोहन गोंड, जितेंद्र जायसवाल, सुनील कुमार एवं हृदयानंद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




