Deoria News: जिले के सभी पंचायत सचिवालयों का होगा सत्यापन

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: देवरिया जिले के पंचायत सचिवालयों का सत्यापन होगा। सभी एडीओ पंचायत एवं सचिव को निर्देश दिया गया कि वे दो दिन में रिपोर्ट दें। पंचायत सचिवालयों में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायतें मिली हैं कि कुछ सामान गायब हो गए हैं।

Deoria News: जिले के सभी पंचायत सचिवालयों का होगा सत्यापन

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले के पंचायत सचिवालयों का सत्यापन होगा। सीडीओ के निर्देश पर गुरूवार को सभी एडीओ पंचायत, सचिव को पत्र जारी कर निर्देश दिया गया। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर सत्यापन कर दो दिन में रिपोर्ट देनी है।

सत्यापन की प्रक्रिया

निरीक्षण में पंचायत सचिवालय में कमियां मिलने पर उसे दूर कर जनोपयोगी बनाने को कहा गया है। ग्रामीणों को आय, जाति, निवास, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, खतौनी आदि को ब्लॉक और तहसील का चक्कर न लगाना पड़े इसके लिए ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय की स्थापना की गई है। इसकी जिम्मेदारी सचिव व पंचायत सहायक को दी गई है। पंचायत सचिवालय को विभिन्न सुविधाओं से लैस किया गया है, ताकि लोगों को ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न प्रमाण पत्र कम पैसे में उपलब्ध हो सके। 5 वर्षों में पंचायत सचिवालय को काफी मजबूत किया गया है, लेकिन ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद कुछ जगहों से सामानों के गायब होने और भवनों की स्थिति खराब होने की शिकायतें मिली है।

मुख्य विकास अधिकारी का निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने गुरुवार को जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार व अफसरों के साथ बैठक कर सभी पंचायत सचिवालयों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। इसमें पंचायत भवन, हाल की स्थिति खिड़की, दरवाजे, लाइट, पंखे, शौचालय आदि का निरीक्षण किया जाएगा। उन्हें सामुदायिक शौचालय और आरआरसी सेंटरों का भी निरीक्षण कर उसकी वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। इसमें जहां पर भी कमियां मिले उसे दूर करने को निर्देशित किया है।

सचिवालय की स्थिति

मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया राजेश कुमार सिंह ने कहा, सभी पंचायत सचिवालय का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है ताकि वहां की स्थिति का पता चले और जो कमियां है उसे दूर किया जा सके। सत्यापन के दौरान अगर किसी पंचायत सचिवालय से इनवर्टर, कंप्यूटर, सोलर, फर्नीचर आदि गायब मिला तो जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

सामान्य प्रश्न

पंचायत सचिवालयों का सत्यापन कब होगा?
पंचायत सचिवालयों का सत्यापन गुरूवार को शुरू होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।