स्कूलों में 34566 छात्रों की प्रोन्नति पेंडिग

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में परिषदीय स्कूलों में 34,566 छात्रों की प्रोन्नति अभी तक नहीं हुई है। देवरिया ब्लॉक में सबसे ज्यादा 4,649 छात्रों की प्रोन्नति पेंडिंग है। बीएसए ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। शिक्षकों ने 1,21,425 छात्रों की प्रोन्नति वेरिफाई की है।

स्कूलों में 34566 छात्रों की प्रोन्नति पेंडिग

देवरिया, निज संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में अभी भी 34 हजार 5 सौ 66 छात्रों की प्रोन्नति नहीं हुई है। देवरिया ब्लॉक की हालत सबसे खराब है। यहां पर 4 हजार 6 सौ 49 छात्रों की प्रोन्नति पेंडिंग दिखा रहा है। बीएसए ने संबंधित एमआईएस, कंप्यूटर ऑपरेटर व ब्लॉक कोआर्डिनेटर के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के तहत 2121 स्कूल संचालित हैं। नए शैक्षणिक सत्र में अगली कक्षा में छात्रों की प्रोन्नति की व्यवस्था है। शिक्षकों ने 1 लाख 21 हजार 4 सौ 25 छात्रों का प्रोन्नति वेरिफाइड कर दिया है। अभी भी प्रेरणा पोर्टल पर 34 हजार 5 सौ 66 छात्रों की प्रोन्नति पेंडिंग दिखा रही है।

इसके चलते विभाग के पास अलग-अलग कक्षाओं में छात्रों की सटीक जानकारी नहीं चल पा रही है। आकड़ों के अनुसार सदर ब्लॉक ग्रामीण में 4649, पथरदेवा 3396, भटनी 3236, देसही देवरिया 3154, तरकुलवा 3005, गौरीबाजार 2474, भलुअनी 2283, रूद्रपुर 2085, सलेमपुर 1856, रामपुर कारखाना 1504 व बैतालपुर ब्लॉक में 1480 छात्रों की प्रोन्नति पेंडिंग है। सबसे कम लार में 76 व सलेमपुर में 109 छात्रों की प्रोन्नति पेंडिंग है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।