
मौसम बदलने से बुखार, सर्दी जुकाम, सांस, नस, स्किन रोग के अधिक रहे मरीज
संक्षेप: Deoria News - देवरिया मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को 3500 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। आर्थो, मेडिसिन और ईएनटी में लम्बी कतारें लगी रहीं, जिससे मरीजों को काफी परेशानी हुई। डिजिटल एक्स-रे सेंटर और दवा काउंटर पर भी भीड़ थी। डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है, जिसमें से 40 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
देवरिया, निज संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। मंगलवार को साढ़े तीन हजार से अधिक लोग इलाज कराने पहुंचे थे। हर जगह लम्बी लाइन रही, जिससे मरीजों और तीमारदारों को इंतजार करना पड़ा। आर्थो, मेडिसिन व ईएनटी में बिना लाइन के डॉक्टर के कमरे में जाने को लेकर नोकझोंक हुई, जिससे शोर मचा, वहीं स्कीन, सर्जरी, बाल रोग में लम्बी कतार रही। पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को कर धक्का-मुक्की हुई। बुखार, सांस, सर्दी, जुकाम, खांसी, उलटी, जोड़ों के दर्द, नस, कान व गला, स्कीन तथा शुगर, बीपी के मरीजों की संख्या अधिक रही। डिजिटल एक्स-रे सेन्टर पर काफी भीड़ रही।

यहां भी नोकझोंक हुई। बिलिंग व दवा काउंटर पर देर से खड़े लोगों ने हल्ला किया। मरीजों व तीमारदारों को इंतजार करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई। मेडिकल कॉलेज में भीड़ उमड़ी थी। शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर डेढ़ बजे तक लोग थे। करीब 2200 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, वहीं फालोअप में भी मरीज पहुंचे थे। आर्थों विभाग में अधिक भीड़ रही। इधर से जाने में लोगों को परेशानी हुई। यहां साढ़े पांच सौ से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। गठिया, नस, कमर, घुटना, गर्दन दर्द, सर्वाइकल से पीड़ित अधिक मरीज रहे। मेडिसिन में दूर तक लाइन रही। उस रास्ते जाने में लोगों को दिक्कत हुई। करीब 450 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। इसमें बुखार, सर्दी, खांसी, पेट दर्द, सीने में दर्द के साथ सांस फूलने, बीपी, शुगर, घबराहट, बेचैनी की समस्या से पीड़ित मरीज रहे। ईएनटी में लम्बी लाइन थी। यहां 200 से अधिक मरीज पहुंचे थे। इसमें गले में खरास, कान में खुजली, दर्द, सनसनाहट, कम सुनाई देने से पीड़ित अधिक मरीज रहे। इन स्थानों पर नोकझोंक हुई। सुरक्षा कर्मी ने मामला शांत कराया। स्किन में 300 से अधिक मरीज रहे। इसमें दाद, खाज, खुजली, दाने व चकत्ता निकलने के पीड़ितों की संख्या अधिक रही। सर्जरी में 115 मरीज पहुंचे थे। इसमें हार्निया, पथरी के अलावा अन्य समस्या से पीड़ित मरीज थे। इन स्थानों पर डॉक्टर कक्ष में पहले जाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। चेस्ट व टीबी में 110 मरीज आए थे। इसमें सांस, खांसी से पीड़ित अधिक मरीज रहे। नेत्र रोग में करीब 290 मरीज पहुंचे थे। इसमें एलर्जी, नजर दोष, मोतियाबिंद के मरीज रहे। दंत रोग में 80 मरीज पहुंचे थे। बाल रोग में लम्बी लाइन रहीं। यहां 175 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। इसमें वायरल फीवर, सर्दी, खांसी, सांस, पेट दर्द, उल्टी से पीड़ित अधिक मरीज रहे। करीब दस मरीजों को भर्ती किया गया। डिजिटल एक्स-रे सेन्टर पर काफी भीड़ रही। दवा व बिलिंग काउंटर पर भीड़ से लोग परेशान रहे। बगल से जाने को लेकर शोर मचा। लम्बी लाइन होने से मरीजों व तीमारदारों को इंतजार करना पड़ा। डेंगू का एक मरीज मिला, वार्ड में तीन का चल रहा इलाज - डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। आए दिन पीड़ित मिल रहे हैं। गैर प्रांत, प्रदेश के विभिन्न जनपदों और स्थानीय स्तर पर मरीज मिल रहे हैं। महुआडीह क्षेत्र के विशुनपुरा बाजार की प्रतिमा 25 पुत्री जयकिशुन प्रसाद करीब दस दिन से बुखार से पीड़ित थी। प्राइवेट में दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इसके अलावा डेंगू वार्ड में भर्ती लार क्षेत्र के चुरिया गांव की रहने वाली गुड्डी देवी 44 पत्नी रमेश प्रसाद तथा खुखुन्दू क्षेत्र के वीरपुर निवासी कृष्णा यादव 28 पुत्र मनोज का इलाज चल रहा है। मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में अब तक 73 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। इसमें 40 मरीजों की एलाइजा रिपोर्ट पाजीटिव आई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




