दो माह से मानदेय न मिलने से आउट सोर्सिंग कर्मी परेशान
Deoria News - महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को दो महीने से मानदेय नहीं मिला है। इससे उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लगभग तीन सौ कर्मचारी मानदेय की नियमितता की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन समय पर भुगतान नहीं होने से उनका बजट बिगड़ गया है और वे उधार लेने पर मजबूर हैं।

देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को दो माह से मानदेय नहीं मिला है। इसकी वजह से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वह मानदेय के जल्द भुगतान की आस लगाए हैं। किसी तरह काम चलाने को मजबूर है। मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्सिंग के करीब तीन सौ से अधिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसमें नर्स, टेक्नीशियन, एमपीडब्लू सहित अन्य कर्मी शामिल हैं। कर्मचारियों को मानदेय के लिए परेशान होना पड़ता है। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने कार्यभार संभालने के बाद इसे गंभीरता लिया और मानदेय का नियमित भुगतान होने लगा।
इधर फिर समय से मानदेय नहीं मिल रहा है। इस समय दो माह का मानदेय बकाया है। मानदेय न मिलने से कर्मियों का बजट बिगड़ गया है, उन्हें आर्थिक परेशानी से जूझ पड़ रहा है। बच्चों के स्कूल की फीस समय से नहीं जमा हो पा रही है, वहीं माता-पिता सहित परिवार के सदस्यों के इलाज और अन्य जरूरत की पूर्ति के लिए धन का इंतजाम करना पड़ रहा है। मजबूरी में उधार लेकर काम चलाना पड़ रहा है। मानदेय न मिलने से कर्मचारियों में मायूसी है, वहीं नाराजगी भी है। बकाया और समय से मानदेय मिलने से काफी आसानी होगी। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन मानदेय के जल्द भुगतान के प्रयास में जुटा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


