दो माह से मानदेय बकाया, आर्थिक संकट से जूझ रहे आउट सोर्सिंग कर्मी

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया, निज संवाददाता । महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में तैनात आउट सोर्सिंग कर्मचारियों

दो माह से मानदेय बकाया, आर्थिक संकट से जूझ रहे आउट सोर्सिंग कर्मी

देवरिया, निज संवाददाता । महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में तैनात आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को दो माह से मानदेय नहीं मिला है। इसके कारण उन्हे आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। दैनिक जरूरतों को पूरा करने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई और दवा- इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसी तरह धन की व्यवस्था कर काम चलाना पड़ रहा है।मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों की तैनाती की गई। दो कंपनियों के करीब तीन सौ से अधिक कर्मचारी हैं। इसमें मल्टीपरपज वर्कर, नर्स, टेक्नीशियन सहित अन्य पदों पर कर्मी तैनात किए गए हैं। इनको गिना-गिनाया मानदेय मिलता है, जिसमें अपना बजट बनाकर किसी तरह भरण-पोषण करते हैं।

प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के कार्यभार ग्रहण करने के बाद कर्मचारियों को नियमित मानदेय मिलने लगा था। इससे कर्मियों में प्रसन्नता थी, लेकिन मार्च और अप्रैल माह का मानदेय था। कर्मचारी आस लगाए थे कि दो माह का मानदेय मिलने से उन्हें राहत होगी पर मई माह शुरू होने पर मात्र एक का भुगतान हुआ। अब तीसरा माह चालू हो गया और फिर दो माह का बकाया है। बच्चों के स्कूल व कोचिंग की फीस, माता-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों के इलाज के अलावा रोजमर्रा के जरूरतों की चीजों को पूरा करने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मानदेय न मिलने से ड्यूटी पर आने के लिए किराए तक की इधर-उधर से व्यवस्था करनी पड़ रही है, वहीं अधिकांश को उधार सामान व कर्ज लेकर काम चलाना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। कर्मचारी जल्द मानदेय भुगतान की आस लगाए हैं। हालांकि इस माह में बकाया मानदेय भुगतान की संभावना व्यक्त की जा रही है। उधर प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल कर्मचारियों का भुगतान जल्द कराने के प्रयास में जुटी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।