Deoria News: देवरिया में करंट से युवक की मौत पर भड़का आक्रोश परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से किया इंकार
Deoria News: देवरिया जिले के खुखुन्दू क्षेत्र में एक युवक के बिजली के करंट से मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। उन्होंने 20 लाख रुपए मुआवजे और एक नौकरी की मांग की है। स्थानीय प्रशासन मामले को सुलझाने में जुटा है जबकि परिवार डीएम की उपस्थिति की मांग कर रहा है।
Deoria News: खुखुन्दू(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के खुखुन्दू क्षेत्र में पोल के स्ट्रेट वायर में उतरे करंट से युवक की मौत पर गुरुवार को लोगों का आक्रोश भड़क गया। परिजनों ने युवक के शव को दरवाजे पर रखकर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। परिजन मौके पर डीएम को बुलाने की मांग कर रहे हैं। खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पुरैनी पतलापुर गांव निवासी निखिल कुशवाहा (21) पुत्र संजय कुशवाहा बुधवार को धान के खेत में हो रहे रोपाई के दौरान अपने घर नंगे पैर लौट रहा था। घर से कुछ दूरी पर दक्षिण तरफ गड़े एक पोल के स्ट्रेट वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
परिजन उसे इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले गए ।जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। देवरिया कोतवाली पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया। युवक के शव को लेकर परिजन घर चले गए।युवक के पिता संजय कुशवाहा बाहर दिल्ली थे । जो सूचना के बाद घर पर चले आए हैं। गुरुवार की सुबह परिजनों ने बीस लाख रुपए की मांग व एक संविदा की नौकरी तथा अन्य मांगों को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया । युवक के शव का अंतिम संस्कार से मना करने की सूचना पर तहसीलदार सलेमपुर अलका सिंह, प्रभारी निरीक्षक खुखुन्दू राहुल कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, समेत अन्य मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि परिजन मौके पर डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


