Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsOnly 35 Students Registered for APAR ID in Deoria Schools

देवरिया में बना मात्र 35 प्रतिशत छात्रों का अपार

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया में परिषदीय विद्यालयों, सेकेंड्री स्कूल, हायर सेकेंड्री स्कूल के साथ

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाTue, 21 Jan 2025 08:11 AM
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया में परिषदीय विद्यालयों, सेकेंड्री स्कूल, हायर सेकेंड्री स्कूल के साथ प्राइवेट विद्यालयों में कुल 510786 छात्रों का नामांकन है। स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का 12 अंको का अपार आईडी बनना है। अभी तक मात्र 1,79,656 छात्रों का अपार आईडी में रजिस्ट्रेशन हुआ है। अभी तक मात्र 35 प्रतिशत छात्रों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। अभी भी जिले के 3,31,130 छात्रों का अपार आईडी नहीं बन सका है। विभाग के अधिकारी अपार बनवाने के लिए दबाव बना रहे हैं।

जिले में कुल 4203 परिषदीय विद्यालयों, सेकेंड्री स्कूल, हायर सेकेंड्री स्कूल हैं, जिसमें 5,10,786 लाख पढ़ रहे हैं। स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति एवं उपलब्धि की ट्रैकिंग करने के लिए अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी बनाया जा रहा है। इसमें डिजिलॉकर की सहायता से सभी एकेडमिक अभिलेख को वेरिफाइएबल क्रिडेशियल के रूप में प्राप्त हो सकेंगे। स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को भी चिन्हित किया जा सकेगा। छात्र-छात्राओं की शैक्षिक यात्रा तथा उनके अंकपत्र आदि का विवरण स्वतः अपार आईडी में सुरक्षित हो जायेंगे। इसे जिले के विद्यालय अपने यू-डायस पोर्टल के माध्यम से अपार आईडी बनाया जा रहा है। जिले के 4203 विद्यालयों में 510786 छात्रों का नामांकन है। इसमें से अभी तक 1,79,656 छात्रों का अपार आईडी बन चुका है। अभी भी जिले के 3,31,130 छात्रों का अपार आईडी नहीं बन सका है। इसमें 472 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पेडिंग पड़ा है,वहीं 2107 छात्रों का रजिस्ट्रेशन फेल हो गया है।

यूडायएस और आधार में अंतर आने से नहीं हो पा रहा है रजिस्ट्रेशन

जिले में अपार आईडी बनाने के लिए स्कूलों से आवेदन किया जा रहा है तो वहां अधार कार्ड में नाम और पता में अंतर होने से रजिस्ट्रेशन नहीं ले रहा है। जिससे बड़े संख्या में रजिट्रेशन निरस्त हो जा रहा है। इसके लिए स्कूल के शिक्षक और हेडमास्टर छात्रों के अधार कार्ड सुधार कराने के लिए निर्देश दे रहे हैं।

जिले के ब्लाकों में अपार की है यह स्थिति

गौरीबाजार ब्लाक के 301 विद्यालयों में 41002 छात्र पंजीकृत हैं, जिसमें से 15737 छात्रो का अपार रजिस्ट्रेशन हुआ है। 25265 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन नही हो सका है। इसमें तीन छात्रों का रजिस्ट्रेशन पेडिंग पड़ा है, वहीं 107 छात्रों का रजिस्ट्रेशन फेल हो गया है। बैतालपुर ब्लाक के 277 विद्यालयों में 28800 छात्र पंजीकृत हैं,जिसमें से 13480 छात्रो का अपार रजिस्ट्रेशन हुआ है। वहीं 15320 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन नही हो सका है। जिसमें 16 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पेडिंग पड़ा है,वहीं 101 छात्रों का रजिस्ट्रेशन फेल हो गया है।देवरिया सदर ब्लाक के 367 विद्यालयों में 42878 छात्र पंजीकृत हैं,जिसमें से 14311 छात्रो का अपार रजिस्ट्रेशन हुआ है। वहीं 28567 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन नही हो सका है। जिसमें 47 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पेडिंग पड़ा है,वहीं 171 छात्रों का रजिस्ट्रेशन फेल हो गया है। पथरदेवा ब्लाक के 278 विद्यालयों में 37144 छात्र पंजीकृत हैं,जिसमें से 9718 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन हुआ है। वहीं 27426 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन नही हो सका है। जिसमें 46 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पेडिंग पड़ा है,वहीं 344 छात्रों का रजिस्ट्रेशन फेल हो गया है। भलुअनी ब्लाक के 271 विद्यालयों में 29485 छात्र पंजीकृत हैं,जिसमें से 11911 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन हुआ है। वहीं 17574 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन नही हो सका है। जिसमें 44 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पेडिंग पड़ा है,वहीं 96 छात्रों का रजिस्ट्रेशन फेल हो गया है। रूद्रपुर ब्लाक के 246 विद्यालयों में 31720 छात्र पंजीकृत हैं,जिसमें से 15186 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन हुआ है। वहीं 16534 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन नही हो सका है। जिसमें 129 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पेडिंग पड़ा है,वहीं 148 छात्रों का रजिस्ट्रेशन फेल हो गया है। भटनी ब्लाक के 264 विद्यालयों में 25157 छात्र पंजीकृत हैं,जिसमें से 7266 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन हुआ है। वहीं 17891 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन नही हो सका है। जिसमें 29 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पेडिंग पड़ा है,वहीं 71 छात्रों का रजिस्ट्रेशन फेल हो गया है। रामपुर कारखाना ब्लाक के 192 विद्यालयों में 24207 छात्र पंजीकृत हैं,जिसमें से 8085 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन हुआ है। वहीं 16122 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन नही हो सका है। जिसमें दो छात्रों का रजिस्ट्रेशन पेडिंग पड़ा है,वहीं 96 छात्रों का रजिस्ट्रेशन फेल हो गया है। बनकटा ब्लाक के 224 विद्यालयों में 31448 छात्र पंजीकृत हैं,जिसमें से 11083 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन हुआ है। वहीं 20365 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन नही हो सका है। जिसमें 50 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पेडिंग पड़ा है,वहीं 266 छात्रों का रजिस्ट्रेशन फेल हो गया है। भाटपाररानी ब्लाक के 251 विद्यालयों में 30739 छात्र पंजीकृत हैं,जिसमें से 10162 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन हुआ है। वहीं 20579 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन नही हो सका है। जिसमें 18 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पेडिंग पड़ा है,वहीं 176 छात्रों का रजिस्ट्रेशन फेल हो गया है। भागलपुर ब्लाक के 186 विद्यालयों में 19226 छात्र पंजीकृत हैं,जिसमें से 6704 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन हुआ है। वहीं 12522 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन नही हो सका है। जिसमें 110 छात्रों का रजिस्ट्रेशन फेल हो गया है। सलेमपुर ब्लाक के 339 विद्यालयों में 37956 छात्र पंजीकृत हैं,जिसमें से 10231 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन हुआ है। वहीं 27725 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन नही हो सका है। जिसमें चार छात्रों का रजिस्ट्रेशन पेडिंग पड़ा है,वहीं 18 छात्रों का रजिस्ट्रेशन फेल हो गया है। लार ब्लाक के 265 विद्यालयों में 26421 छात्र पंजीकृत हैं,जिसमें से 8267 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन हुआ है। वहीं 18154 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन नही हो सका है। जिसमें 10 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पेडिंग पड़ा है,वहीं 58 छात्रों का रजिस्ट्रेशन फेल हो गया है। देवरिया नगर क्षेत्र के 188 विद्यालयों में 34813 छात्र पंजीकृत हैं,जिसमें से 9480 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन हुआ है। वहीं 25333 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन नही हो सका है। जिसमें 28 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पेडिंग पड़ा है,वहीं 88 छात्रों का रजिस्ट्रेशन फेल हो गया है। बरहज नगर क्षेत्र के 45 विद्यालयों में 8645 छात्र पंजीकृत हैं,जिसमें से 2279 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन हुआ है। वहीं 6366 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन नही हो सका है। जिसमें 34 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पेडिंग पड़ा है,वहीं 48 छात्रों का रजिस्ट्रेशन फेल हो गया है। बरहज ब्लाक के 167 विद्यालयों में 16312 छात्र पंजीकृत हैं,जिसमें से 8354 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन हुआ है। वहीं 7958 छात्रों का अपार रजिस्ट्रेशन नही हो सका है। जिसमें एक छात्रों का रजिस्ट्रेशन पेडिंग पड़ा है,वहीं 41 छात्रों का रजिस्ट्रेशन फेल हो गया है।

बीएसए ने इन्हें भेजा है नोटिस

बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र लिख कर जिले में चलने वाले विद्यालयों के यू डायस के माध्यम से छात्रों का 12 अंको का अपार आईडी बनवाने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी कुछ परिषदय विद्यालय ने किसी भी छात्र का अपार आईडी नहीं बनाया था। जिसे बीएसए ने नोटिस भेजा है। जिसमें बैतालपुर ब्लाक के 5, बरहज के एक, भागलपुर के आठ, भटनी के पांच, भाटपाररानी के चार, भलुअनी के दो, देवरिया नगर के पांच, देवरिया सदर के दो, लार ब्लाक के 12, पथरदेवा ब्लाक के दो, रुद्रपुर के चार, सलेमप़ुर के 19 और तरकुलवा के एक स्कूल को नोटिस भेजा है।

जिले के सभी विद्यालयों को छात्रों का अपार बनाना अनिवार्य है। इसके लिए प्रतिमाह समीक्षा किया जा रहा है। जिन विद्यालयों में कम अपार बने हुए हैं, वहां पर अधिक से अधिक संख्या में अपार बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए, देवरिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें