ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियादेवरिया में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, 71 हुई संक्रमितों की संख्या

देवरिया में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, 71 हुई संक्रमितों की संख्या

देवरिया में शुक्रवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मिला। संक्रमित युवक महाराष्ट्र के पुणे से लौटा है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ कर 71 हो गई है। इसमें से 13 ठीक हो चुके हैं जबकि एक की...

देवरिया में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, 71 हुई संक्रमितों की संख्या
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,देवरिया Fri, 29 May 2020 03:23 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया में शुक्रवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मिला। संक्रमित युवक महाराष्ट्र के पुणे से लौटा है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ कर 71 हो गई है। इसमें से 13 ठीक हो चुके हैं जबकि एक की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी।

संक्रमित मिला युवक खुखुन्दू थाना क्षेत्र के देवरिया दूबे(बैरौना) का रहने वाला है। वह महाराष्ट्र के पुणे में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। 18 मई को वहां से घर  लौटा। वह ट्रेन से पहले झांसी फिर गोरखपुर पहुंचा। गोरखपुर में थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद उसे रोडवेज की बस से घर भेज दिया गया। 

वह सोनूघाट के प्राथमिक विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में रह रहा था। सीएमओ डॉक्टर आलोक पाण्डेय ने बताया कि उसे सेंट्रल एकेडमी में बने कोविड 19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। क्वारंटीन सेंटर को सेनेटाइज कराया जा रहा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें