
अक्टूबर में शुरू होगा विकसित कृषि संकल्प अभियान
Deoria News - अक्तूबर में किसान हित में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू होगा, जिसमें 90 स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। कृषि विशेषज्ञ किसानों को नई तकनीक और योजनाओं की जानकारी देंगे। यह अभियान किसानों की आमदनी बढ़ाने के...
देवरिया, निज संवाददाता। किसानों को खेती की नई तकनीक, योजनाओं की जानकारी व कम लागत में अधिक पैदावार का टिप्स देने को अक्तूबर माह में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया जायेगा। अभियान के तहत जिले भर में कुल 90 जगहों पर कार्यक्रम होगा। सभी विकास खण्डों में हर रोज दो पालियों में कृषि विशेषज्ञ किसानों को जानकारी देंगे। अभियान में केवीके, कृषि विभाग और किसानों से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। बढ़ती आबादी को देखते हुए पैदावार बढ़ाने को कृषि विभाग द्वारा किसान हित में कई योजनायें चलायी जा रही है। इसमें किसानों को बीज, कीटनाशक से लेकर विभिन्न तरह के कृषि यंत्रों, फार्म मशीनरी बैंक आदि पर अनुदान दिया जाता है।

जिससे किसान नयी तकनीक को अपना कर कम लागत में अधिक पैदावार लेकर अपनी आमदनी को बढ़ायें। किसानों को विभाग की योजनाओं, नयी तकनीक की जानकारी देने तथा जागरूक करने को कृषि विभाग द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान में विकास खण्डों के गांवों में कार्यक्रम किया जाता है। इस साल मई, जून माह में अभियान के तहत विभिन्न विकास खण्डों में कृषि विशेषज्ञों, अधिकारियों द्वारा किसानों को जानकारी दी गयी। रबी सीजन को देखते हुए 3 से 18 अक्तूबर तक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलेगा। अभियान में जिले के 90 जगहों पर गोष्ठी में किसानों को खेती की उन्नति तकनीक, अधिक पैदावार लेने का तरीका बताया जायेगा। इसमें केवीके के वैज्ञानिक व किसानों से जुड़े मस्स्य, उद्यान, पशुपालन, गन्ना आदि विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। 15 दिनों तक रोस्टर के अनुसार हर रोज दो पालियों में 9.30 से 12.30 व 2.30 से 5.30 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें कृषि विशेषज्ञों, अधिकारियों द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने कहा कि अभियान में किसानों की आमदनी बढ़ाने को टिप्स दिया जायेगा। पिछली बार जिन गांवों में गोष्ठी हुआ था उसके अलावा के गांवों में आयोजन होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




