Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsNMC Team Inspects Gynecology Department for DNB Course Accreditation at Maharishi Deorah Baba Medical College
मेडिकल कॉलेज में डीएनबी कोर्स के लिए टीम ने किया निरीक्षण

मेडिकल कॉलेज में डीएनबी कोर्स के लिए टीम ने किया निरीक्षण

संक्षेप:

Deoria News - महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग में डीएनबी कोर्स की मान्यता के लिए एनएमसी की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने संसाधनों, वार्डों और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के बाद, डीएनबी कोर्स के लिए चार सीटों की संभावना है।

Sun, 30 Nov 2025 02:19 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग में डीएनबी कोर्स की मान्यता के लिए एनएमसी की ओर से नामित टीम ने शनिवार को निरीक्षण किया। टीम की सदस्य ने कोर्स के लिए निर्धारित मानकों के बारे में जानकारी ली और भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने संसाधनों, विभिन्न वार्डों, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं समेत अन्य बिंदुओं को देखा। मेडिकल कॉलेज गायनी विभाग में डीएनबी कोर्स के लिए प्रक्रिया की जा रही है। इसके मद्देनजर एनएमसी की ओर नामित टीम मानकों की जांच के लिए पहुंची। एक महिला डॉक्टर के नेतृत्व टीम के साथ उप प्राचार्य श्वेता सिंह एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल पहुंचीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यहां गायनी की विभागाध्यक्ष डॉ. बबीता कपूर, डॉ. माया सिंह के साथ ओपीडी का निरीक्षण की। मरीजों की संख्या, इलाज के बारे में जानकारी ली। इसके बाद लेबर रूम, वार्ड, ओटी, पोस्ट आपरेटिव वार्ड और मरीजों को मिल रही सुविधाओं को टीम ने देखा। इसके अलावा एसएनसीयू का निरीक्षण किया। टीम ने सामान्य प्रसव और आपरेशन से होने वाले प्रसव तथा छोटे आपरेशन सहित अन्य कार्यों व सुविधाओं और संसाधनों को देखा। सेंट्रल पैथालाजी लैब का निरीक्षण किया। इसके बाद महिला अस्पताल व नए भवन के पैथालाजी रजिस्ट्रेशन एवं सेम्पल कलेक्शन सेंटर को भी देखा। यहां ब्लड बैंक पहुंचकर सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अलावा अन्य जांच के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स, डॉ. शुभ पाण्डेय आदि मौजूद रहे। इसके बाद टीम प्रशासनिक भवन में प्राचार्य डॉ. रजनी से मिल कर बात की। टीम अपनी रिपोर्ट एनएमसी को देगी। मान्यता मिलने के बाद आने वाले सत्र से डीएनबी कोर्स के शुरू होने संभावना है। इसके लिए चार सीट होगी। पाठ्यक्रम तीन साल का होगा। मेडिकल कॉलेज की जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शालिनी गुप्ता ने बताया कि डीएनबी कोर्स के लिए एनएमसी की नामित टीम आई थी। उसने महिला अस्पताल सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया और मानकों को देखा। टीम ने महिला अस्पताल में संसाधन, मरीजों के ब्योरा, सुविधाओं सहित मानक के अन्य बिंदुओं को देखा। मान्यता मिलने के बाद कॉलेज में कोर्स के लिए चार सीट होगी।