नीति आयोग की टीम ने किया ब्लॉक का दौरा, विकास कार्यों को परखा

Dec 23, 2025 02:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - नीति आयोग की टीम ने आकांक्षी ब्लॉक गौरीबाजार का दौरा किया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा की। टीम ने लवकनी में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल टंकी, स्वास्थ्य उपकेंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से सरकारी सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली।

नीति आयोग की टीम ने किया ब्लॉक का दौरा, विकास कार्यों को परखा

गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नीति आयोग की टीम ने सोमवार को आकांक्षी ब्लॉक गौरीबाजार का दौरा किया। टीम ने देर शाम तक स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल व अन्य ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा की। नीति आयोग की टीम खनन मंत्रालय के निदेशक अंशू पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को दोपहर में सबसे पहले लवकनी पहुंची। लवकनी में जल जीवन मिशन के तहत लगे पेयजल टंकी का निरीक्षण किया। गांव में पेयजल आपूर्ति की जानकारी लिया। इसके बाद इस गांव में स्थित आरोग्य मंदिर, स्वास्थ्य उपकेंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों से टीकाकरण, दवाओं की उपलब्धता व स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लिया। आंगनबाड़ी केंद्र व पीएमश्री विद्यालय लवकनी के बच्चों व शिक्षकों से बात कर पठन-पाठन को परखा।

आईसीटी लैब, पुस्तकालय को भी देखा। टीम ने पंचायत भवन में ग्रामीणों से बात कर मिलने वाली जन कल्याणकारी सरकारी सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी लिया। इसके टीम सीएचसी पहुंच अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली जरूरी दवाएं व सुविधाओं की गहनता से जांच किया। ब्लॉक सभागार में बाल विकास परियोजना के द्वारा लगाए गए स्टाल के अवलोकन के दौरान टीम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों , एएनएम से बच्चों के पोषण से संबंधित जानकारी लिया। वहीं समूह की महिलाओं से टीम ने संवाद कर उनके प्रगति को जाना। देर शाम तक टीम ने आकांक्षी ब्लॉक में चल रही प्रत्येक जन कल्याणकारी योजना को बारीकी से जांच किया और बेहतर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ प्रत्युष पांडेय, सीएम फेलो भुवन कांडपाल, बीडीओ साबिर अनवर, बीईओ विनयशील मिश्र, सीएचसी अधीक्षक डा. बीएन गिरी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;