
नये साल में गरीबों को आवास की मिली सौगात
Deoria News - देवरिया जिले में नए साल पर 337 गरीबों को आवास की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 192 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त भेजी गई है। भलुअनी ब्लॉक को सबसे अधिक 73 आवास मिले हैं, जबकि देसही देवरिया और तरकुलवा को 3-3 आवास मिले हैं।
देवरिया, निज संवाददाता। नये साल पर जिले के 337 गरीबों को आवास की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री आवास निर्माण को 192 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त की धनराशि भेज दी गयी है। दिव्यांग, निराश्रित महिला, मुसहर और दैवीय आपदा से प्रभावित को आवास दिया गया है। सबसे अधिक भलुअनी को 73 व रुद्रपुर ब्लाक को 68 आवास मिला है। ग्रामीण गरीबों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जाता है। इसमें चयनित लाभार्थी के खाते में आवास निर्माण करने को तीन किस्तों में एक लाख तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण को 12 हजार रूपये की धनराशि लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है।
पहली किस्त में 40 हजार, दूसरी में 50 हजार और तीसरी किस्त में 10 हजार रूपया दिया जाता है। लाभार्थी को मनरेगा योजना के तहत आवास निर्माण की मजदूरी का भी भुगतान किया जायेगा। उन्हे मुफ्त उज्जवला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन, बिजली, पानी की सुविधा भी दी जाती है। मुख्यमंत्री योजना के तहत 337 का आवास स्वीकृत हुआ है। यह आवास दिव्यांग, निराश्रित महिला, मुसहर और दैवीय आपदा से प्रभावित को दिया गया है। इसमें सबसे अधिक भलुअनी ब्लॉक को 73, रुद्रपुर को मिला 68 आवास मिला है। जबकि सबसे कम देसही देवरिया व तरकुलवा ब्लाक को 3-3 आवास मिला है। 192 लाभार्थियों के खाते में आवास की पहली किस्त भेज दी गयी है। जबकि 29 लाभार्थी के खाते में दूसरी किस्त भेजी गयी है। जबकि अन्य लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




