Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsNew Year 2026 Celebrations Excitement Grows in Deoria with Preparations and Security Measures
नए साल के स्वागत को लेकर उत्साह, तैयारी शुरु

नए साल के स्वागत को लेकर उत्साह, तैयारी शुरु

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया में नव वर्ष 2026 के आगमन के लिए तैयारियाँ जोरों पर हैं। होटल-रेस्टोरेंट रंग-बिरंगी लाइटों से सजाए जा रहे हैं और लोग उपहार खरीदने में व्यस्त हैं। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि लोग नए साल का आनंद सुरक्षित रूप से ले सकें।

Dec 30, 2025 09:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। नव वर्ष के आगमन को लेकर शहर तैयार है। इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है। शहर से लेकर कस्बे सभी जगहों पर इसकी तैयारी शुरू हो गई है। होटल-रेस्टोरेंट को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। नए साल पर अपने को उपहार देने के लिए लोग गिफ्ट खरीदने में जुट गए हैं। दो दिन बाद वर्ष 2025 के समापन के साथ नए साल 2026 का आगाज होगा। हर कोई नए साल के पहले दिन को खास बनाने में लगा है। इसे लेकर खासकर बच्चों और युवाओं में काफी उत्साह है। लोग अभी से पिकनिक स्पॉटो की खोजबीन शुरू कर दिए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नए साल के आगमन को लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। शहर और कस्बे की दुकानें ग्रिटिंग कार्ड और अन्य गिफ्ट के सामानों से सज गई हैं। इन दुकानों पर सस्ता-महंगा सभी प्रकार के गिफ्ट मौजूद हैं। स्टेशन रोड, कचहरी रोड, पूरवां चौराहे और सलेमपुर रोड के होटलों को झालर आदि से सजाकर आकर्षक रूप दिया गया है। साथ ही रेस्टोरेंट में नए वर्ष के गाने बजने शुरू हो गए हैं। कई होटलों में नए साल की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। नव वर्ष पर होटल, रेस्टोरेंट और अन्य सहायक व्यवसायों को भी अच्छा फायदा होने की पूरी उम्मीद है। मंदिरों में भी तैयारी हुई शुरू नए वर्ष के पहले दिन मंदिरों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है। बहुत लोग पूरे साल अच्छा बीते इसके लिए मंदिर पहुंच भगवान का आर्शीवाद लेते हैं। इसके मद्देनजर शहर के गायत्री मंदिर, सोमनाथ मंदिर, हनुमान मंदिर, अमेठी मंदिर, बालाजी और गरूलपार स्थित मंदिरों पर तैयारी शुरू कर दी गई है। सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम प्रशासन और पुलिस विभाग ने भी नव वर्ष पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस बल के जवानों को गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं जिससे लोग सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से नव वर्ष का आनंद उठा सकें।