Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsNew Twist in Barhaj Rape Case Accused s Wife Claims Innocence and Demands Fair Investigation
दुष्कर्म के आरोपित की पत्नी आई सामने, लगाया आरोप

दुष्कर्म के आरोपित की पत्नी आई सामने, लगाया आरोप

संक्षेप:

Deoria News - बरहज के मौना गढ़वा में दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आया है। आरोपित की पत्नी ने पुलिस में तहरीर देकर अपने पति को निर्दोष बताया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उसने कहा कि उसके पति पर झूठा आरोप लगाया गया है और असली दोषी फरार है।

Jan 01, 2026 02:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

बरहज, हिंस। थाना क्षेत्र के ग्राम मौना गढ़वा में हुए दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आया है। जेल गए आरोपित की पत्नी बुधवार को थाने पहुंची और पुलिस को प्रतिवेदन पति को निर्दोष बताते हुए मामले के निष्पक्ष जांच की मांग की है। रविवार को एक मंद बुद्धि बालिका के साथ दुष्कर्म और गर्भपात कराने का मामला सामने आया था। पुलिस ने पीड़िता के मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया। आरोपित खुद को निर्दोष बताता रहा। अब आरोपित की पत्नी लक्ष्मी देवी सामने आई है। पुलिस को दिए तहरीर में अपने पति को निर्दोष बताया और इसे सोची समझी साजिश कहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया कि मेरे पति बाहर रहकर गाड़ी चलाकर परिवार का भरण पोषण करते है। गाँव भी कभी कभार ही आते है। साजिश के तहत पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने दुष्कर्म के झूठे आरोप में मेरे पति के ऊपर मुकदमा लिखवा कर जेल भेजवा दिया। उस दिन गम लोगों की किसी ने नहीं सुनी। जबकि असल दोषी घर छोड़कर फरार हो गया है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। थानाध्यक्ष दिनेश मौर्य ने बताया कि पीड़िता के माता के बयान पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। तहरीर मिलने पर दूसरे तथ्यों की भी जांच की जा रही है।