ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का होगा संचलन, रूट व समय का हुआ निर्धारण
Deoria News - पूर्वोत्तर रेलवे ने ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 05301/05302 मऊ-अम्बाला कैन्ट के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन मऊ से 2 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी, जबकि वापसी यात्रा 3 अप्रैल से 17 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को होगी।

देवरिया, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी जन सम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 05301/05302 मऊ-अम्बाला कैन्ट-मऊ ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 05301 मऊ-अम्बाला कैन्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस मऊ से 2 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को 16 फेरों में तथा गाड़ी संख्या 05302 अम्बाला कैन्ट-मऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस 3 अप्रैल से 17 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को 16 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। गाड़ी संख्या 05301 मऊ-अम्बाला कैन्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस 02 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को मऊ से 4 बजे प्रस्थान कर बेल्थरा रोड से 4 बजे,भटनी से 5.22 बजे,देवरिया सदर से 5.47 बजे,गोरखपुर से 7 बजे,बस्ती से 8.10 बजे, मनकापुर से 9 बजे,गोण्डा से 9.35 बजे,सीतापुर से 12.23 बजे,बरेली से 15.02 बजे,मुरादाबाद से 16.45 बजे,गाजियाबाद से 19.37 बजे,दिल्ली से 20.30 बजे,सोनीपत से 21.14 बजे,पानीपत से 22.07 बजे छुटकर दूसरे दिन 00.30 बजे अम्बाला कैन्ट पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05302 अम्बाला कैन्ट-मऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस 3 अप्रैल से 17 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को अम्बाला कैन्ट से 01.40 बजे प्रस्थान कर पानीपत से 3.07 बजे, सोनीपत से 03.42 बजे, दिल्ली से 5.10 बजे, गाजियाबाद से 6.05 बजे, मुरादाबाद से 9.10 बजे, बरेली से 10.40 बजे, सीतापुर से 14.00 बजे, गोण्डा से 17.00 बजे, मनकापुर से 17.20 बजे, बस्ती से 18.17 बजे, गोरखपुर से 20.00 बजे, देवरिया सदर से 21.05 बजे, भटनी से 21.34 बजे, बेल्थरा रोड से 22.17 बजे छुटकर 23 बजे मऊ पहुंचेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


