
एक आवेदन पर मायके से काट ससुराल के कार्ड में चढ़ेगा नाम
Deoria News - देवरिया में विवाहिताओं के लिए राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया सरल हो गई है। अब वे मायके से नाम काटकर ससुराल के राशन कार्ड में जोड़ सकती हैं। इसके लिए जन सेवा केंद्र से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा। यह सुविधा एक ही आवेदन पर उपलब्ध है, जिससे पहले की दो आवेदन की प्रक्रिया खत्म हो गई है।
देवरिया, निज संवाददाता। मायके से कटवाकर विवाहिदतायें ससुराल के राशन कार्ड में अपना नाम दर्ज करा सकती हैं। विवाहिताओं को आपूर्ति विभाग ने एक ही आवेदन पर नाम काटने, जोड़ने की सुविधा दी है। इसके लिए जन सेवा केंद्र से ऑनलाइन या आपूर्ति विभाग में ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आपूर्ति विभाग द्वारा अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 35 किलो व पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट 5 किलो राशन दिया जाता है। शासन के निर्देश पर ई केवाईसी नहीं कराने वालों के राशन पर रोक लगाने, नाम डिलीट करने, वंचितों का नाम जोड़ने, उनका कार्ड बनाने की लगातार प्रक्रिया चल रही है।
हर साल सैकड़ों की संख्या में शादी के बाद बेटियां अपने ससुराल चली जाती है, लेकिन उनका मायके के राशन कार्ड में नाम रहता है। आपूर्ति विभाग मायके में जारी राशन कार्ड से हटाकर ससुराल के राशन कार्ड में दर्ज करने की प्रक्रिया सरल किया है। एक ही आवेदन पर मायके से नाम काटकर ससुराल में जोड़ दिया जायेगा। जबकि पहले विवाहिता का नाम मायके के राशन कार्ड से हटाने और ससुराल में जोड़ने को दो अलग-अलग आवेदन करना पड़ता था। नयी व्यवस्था में पुत्रियों का विवाह जनपद या प्रदेश के किसी भी जनपद में होने पर एक ही आवेदन पर मायके से काटकर ससुराल के राशन कार्ड में दर्ज किया जायेगा। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति जन सेवा केंद्र से ऑनलाइन या तहसील, जिला पूर्ति अधिकारी आफिस में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




