हैंड ओवर होने से पहले ही दरकने लगा महुआडीह थाने का नवनिर्मित भवन
Deoria News - रामपुर कारखाना में नवनिर्मित थाने का भवन हैंड ओवर होने से पहले ही दरकने लगा है। फर्श पर टाइल्स धंसने, दीवारों का प्लास्टर उखड़ने और खिड़कियों पर छज्जा न होने से पानी जमा होने जैसी समस्याएं सामने आई हैं। निर्माण में मानकों की अनदेखी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

रामपुर कारखाना (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम हैंड ओवर होने से पहले ही थाने का नवनिर्मित भवन दरकने लगा है। जगह-जगह फर्श पर लगी टाइल्स धंसने लगी है तो वहीं दीवार पर हुआ प्लास्टर उखड़ने लगा है। जबकि खिड़की पर छज्जा नहीं होने से बरसात का पानी कमरे के अंदर जमा हो रहा है। आलम यह है कि आग बुझाने के लिए लगे फायर पाइप के ऊपर छत नहीं लगाने से बेमतलब साबित हो रहा है।
निर्माण की प्रक्रिया
रामपुर कारखाना, गौरी बाजार और कुशीनगर के हाटा कोतवाली के कुछ गांव को मिलाकर महुआडीह थाने का निर्माण शुरू हुआ। देसही देवरिया विकासखंड के बेलवा बाजार में 3:30 एकड़ जमीन चिन्हित कर वर्ष 2024 में 6 करोड़ की लागत से प्रशासनिक भवन और आवास का निर्माण शुरू हुआ। ठेकेदार ने भवन का निर्माण पूरा कर लिया है। सफाई भी हो चुकी है और फर्श पर टाइल्स भी लग चुके हैं, लेकिन मानक की अनदेखी से सारा निर्माण कार्य बेमतलब साबित हो रहा है।
समस्याओं का सामना
मानक की अनदेखी पहली बरसात में ही दिख गई है। फर्श पर लगे टाइल्स धंसने लगे हैं। दीवाल के किनारे लगे प्लास्टर साल भर में ही उखड़ने लगे हैं। जबकि अन्य लगभग सभी दीवालों पर सीलन भी जमनी शुरू हो गई है। खिड़की पर छज्जा नहीं बनाए जाने से बरसात का सारा पानी कमरों के अंदर जमा हो गया है।
भविष्य की चुनौतियाँ
सूत्रों की माने तो वर्तमान हालात में अगर थाने का हैंड ओवर पुलिस ने कर लिया तो फिर प्रशासनिक व्यवस्था और आवास में रहना मुश्किल साबित होगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


