
फिंगर,आइरिस फेल पर ओटीपी से मिलेगा राशन
Deoria News - देवरिया में राशन वितरण के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब जिनका फिंगर या आइरिस काम नहीं करेगा, उन्हें मोबाइल पर ओटीपी के माध्यम से राशन मिलेगा। यह व्यवस्था वितरण की शुरुआत से लेकर अंतिम तिथि तक लागू रहेगी। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को हर महीने राशन प्रदान किया जाएगा।
देवरिया, निज संवाददाता। मशीन में फिंगर,आइरिस फेल होने वालों को ओटीपी से राशन मिलेगा। यह व्यवस्था वितरण शुरू होने से लेकर अंतिम तिथि तक लागू रहेगी। राशन कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी आयेगा। इससे फिंगर और आइरिस काम नहीं करने वालों को सहूलियत मिलेगी। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी को हर महीने राशन दिया जाता है। इसमें अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो तथा पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 5 किलो राशन मिलता है। आपूर्ति विभाग द्वारा शासन के निर्देशानुसार हर महीने राशन वितरण करने को तिथि निर्धारित की जाती है। वितरण तिथि के दौरान ई पास मशीन पर अंगूठा लगाने पर कार्ड धारकों को राशन दिया जाता है।
कार्ड धारकों को अंगूठा लगाने व इसके काम नहीं करने पर आइरिस के माध्यम से राशन वितरित किया जाता है। लेकिन कई बार फिंगर और आइरिस के काम नहीं करने पर कार्ड धारकों को राशन मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे कार्ड धारकों को वितरण तिथि के अंतिम समय तक का इंतजार करना पड़ता था। उन्हे मोबाइल पर ओटीपी के माध्यम से राशन दिया जाता। लेकिन अब नयी व्यस्था में राशन कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी आयेगा और फिंगर, आइरिस फेल वालों को राशन दिया जायेगा। वह वितरण के शुरू से लेकर अंतिम समय तक कभी भी राशन का उठान कर सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि नयी व्यवस्था से जिनका फिंगर,आइरिस काम नहीं करेगा उन्हे सहूलियत होगी। उन्हे वितरण की अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




