Deoria News: मेडिकल कॉलेज के कर्मियों में एकरूपता के लिए ड्रेस कोड जारी

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों के लिए नया ड्रेस कोड जारी किया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों के अलग-अलग रंग के यूनिफॉर्म होंगे, जिससे मरीजों को पहचानने में आसानी होगी। जूनियर रेजिडेंट डार्क ब्लू, इंटर्न मैरून और नर्सिंग स्टाफ के लिए डार्क पर्पल रंग निर्धारित किया गया है।

Deoria News: मेडिकल कॉलेज के कर्मियों में एकरूपता के लिए ड्रेस कोड जारी

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड जारी किया गया है। ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी अलग-अलग तीन रंग के ड्रेन में दिखेंगे। जूनियर रेजिडेंट (जेआर), इंटर्न के ड्रेस के कलर में विभिन्नता होगी, जबकि नर्सिंग इंचार्ज व नर्सिंग अधिकारी के ड्रेस का एक कलर होगा। इससे उनमें एकरूपता के दिखेगी। मरीज व तीमारदारों को उनकी पहचान करने में आसानी होगी। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। इनका विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जाता है। इसके अलावा ओपीडी से लेकर वार्ड व इमरजेंसी में जूनियर रेजिडेंट (जेआर), इंटर्न, नर्सिंग अधिकारी, एमपीडब्लू भी रहते हैं।

एमपीडब्लू का ड्रेस कोड पहले से निर्धारित है, जबकि अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का ड्रेस कोड न होने से उन्हें पहचानने में मरीजों व तीमारदारों को दिक्कत होती है। इसे देखते हुए ड्रेस कोड जारी किया गया है। इससे स्वास्थ्य कर्मियों में एकरूपता रहेगी और उन्हें पहचानने में आसानी होगी। इसके तहत जूनियर रेजिडेंट (जेआर) डार्क ब्लू कलर के ड्रेस में नजर आएंगे, जबकि इंटर्न के ड्रेस के लिए मैरून रंग निर्धारित किया गया है, वहीं नर्सिंग इंचार्ज और नर्सिंग अधिकारी का एक कलर होगा। इनके लिए डार्क परपल कलर का निर्धारण किया गया है। साथ ही सभी को ड्रेस के साथ नामपट्टिका लगाना होगा। ड्रेस कोड जारी होने से कर्मचारियों के बारे में जानकारी करने में आसानी हो रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: मेडिकल कॉलेज के कर्मियों में एकरूपता के लिए ड्रेस कोड जारी