देवरिया के नए डीएम ने ग्रहण किया कार्यभार, सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना बताई प्राथमिकता
देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। नवागत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार की सुबह कोषाधिकारी कार्यालय पहुंच

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। नवागत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार की सुबह कोषाधिकारी कार्यालय पहुंच जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां पर पूरी टीम के साथ मेहनत करते हुए शासन द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले।2015 बैच के आईएएस अधिकारी हुल्गी ने बताया कि मूलतः कर्नाटक का निवासी हूं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के पद पर कार्यरत था। जनता से संवाद करना भी मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जिले में कहीं भी कोई समस्या आने पर पूरी टीम के साथ मिलकर समाधान करेंगे।
इस दौरान उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में भ्रमण किया। कोषाधिकारी कार्यालय में कार्यभार ग्रहण के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


