डायट प्राचार्य ने बीएसए का अतिरिक्त प्रभार किया ग्रहण

Feb 28, 2026 09:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - देवरिया में, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन के बाद, डायट प्राचार्य अनिल कुमार को बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया। उन्होंने कार्यालय में कर्मचारियों से परिचय किया और वेतन से संबंधित फाइलों पर हस्ताक्षर किए। शासन ने होली से पहले सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया था, जो पहले बीएसए के निलंबन से रुका हुआ था।

डायट प्राचार्य ने बीएसए का अतिरिक्त प्रभार किया ग्रहण

देवरिया, निज संवाददाता। बीएसए शालिनी श्रीवास्तव के निलंबित होने के बाद डायट प्राचार्य अनिल कुमार को बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। शुक्रवार की शाम को डायट प्राचार्य को मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक(बेसिक) गोरखपुर मण्डल संगीता सिंह ने कार्यभार ग्रहण करा दिया। कार्यभार ग्रहण करने के साथ उन्होंने कार्यालय के बाबू व कर्मचारियों से परिचय किया। वहीं वेतन से जुड़े पत्रावलियों पर हस्ताक्षर भी किया। डायट प्राचार्य करीब 3:10 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उनके पहुंचने के कुछ समय बाद एडी बेसिक भी गोरखपुर से पहुंच गईं। जिसके बाद एडी बेसिक ने डायट प्राचार्य को बीएसए पद पर कार्यभार ग्रहण कराया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद एक- एक बाबू व कर्मचारियों से उन्होंने परिचय किया। वहीं बाबू व कार्यालय के कर्मचारियों से उन्होने कार्यालय से संबंधित जानकारी ली। इसके बाद एडी बेसिक की मौजूदगी में डायट प्राचार्य ने आउटसोर्सिंग कर्मी, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं ईसीसी एजुकेटर के वेतन से संबंधित फाइलों पर हस्ताक्षर किया। होली पर्व को देखते हुए शासन ने 2 मार्च के पूर्व कार्यालय के सभी आउटर्सोसिंग, संविदा व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया था। लेकिन पिछले चार दिनों से बीएसए शालिनी श्रीवास्तव के कार्यालय न पहुंचने से आउटर्सोसिंग व संविदा कर्मचारियों के वेतन से संबंधित पत्रावलियों पर हस्ताक्षर नहीं हो पा रही थी। जिससे उन कर्मचारियों के वेतन व मानदेय भुगतान की फाइलें लटकी हुई थीं। शुक्रवार को डायट प्राचार्य के कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने पहले कार्यालय के बाबू व कर्मचारियों परिचय किया और उसके बाद वेतन संबंधित फाइलों पर हस्ताक्षर किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।