Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsNew 10 MVA Transformer Installed to Resolve Overload Issues at Baghauchghat Substation
विद्युत उपकेंद्र पर लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर, मिलेगी राहत

विद्युत उपकेंद्र पर लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर, मिलेगी राहत

संक्षेप:

Deoria News - बघौचघाट विद्युत उपकेंद्र पर 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर ओवर लोड में चल रहा था, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार कटौती और लो वोल्टेज की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। हाल ही में 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिससे लगभग 120 गांवों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी।

Dec 26, 2025 10:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

बघौचघाट (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बघौचघाट विद्युत उपकेंद्र पर लगा 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर ओवर लोड में चल था। इसके चलते उपभोक्ताओं को बार-बार कटौती, लो वोल्टेज और फाल्ट की समस्याओं से जूझना पड़ता था। गुरुवार को उपकेंद्र पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बघौचघाट से पकहां, बनकटा, बिशनपुर बाजार, बघौचघाट व मलसी फीडर संचालित हैं। उपकेंद्र पर 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर जो लंबे समय से ओवरलोड की स्थिति में चल रहा था। इसके चलते गर्मी के मौसम में बिजली की मांग अचानक बढ़ने से ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले रहा था और उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग, लो वोल्टेज आदि की समस्या से जूझना पड़ता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गुरुवार को जेसीबी मशीन से उपकेंद्र पर 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। इसके लगने से अब ओवर लोड की समस्या दूर हो जाएगी। जिसे उपकेंद्र से जुड़े लगभग 120 गांवों को बेहतर विद्युत आपूर्ति होगी। इस दौरान एसडीओ कौशल कुमार, अवर अभियंता अमित कुमार सहित विद्युत कर्मी व आस पास के ग्रामीण मौजूद रहे। बोले जिम्मेदार उपकेंद्र में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। क्षमता बढ़ने से वोल्टेज, फाल्ट व ट्रिपिंग की समस्या दूर होगी। गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को ओवरलोड व फाल्ट की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी। - चन्द्रमा प्रसाद, अधिशासी अभियंता, सदर