Deoria News: डीपीआरओ के आदेश पर भारी सफाई कर्मी, 15 दिन बाद भी नहीं किया अमल
Deoria News: रामपुर कारखाना में सफाई कर्मी संजय कुमार कुशवाहा ने स्थानांतरण आदेश के 15 दिन बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। नतीजतन, गांव में गंदगी और कूड़ा फैला हुआ है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना यादव ने इस मुद्दे की शिकायत खंड विकास अधिकारी से की है।

Deoria News: रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रामपुर कारखाना में तैनात एक सफाई कर्मी जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश को भी करने को तैयार नहीं है। स्थानांतरण का आदेश होने के 15 दिन बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने 29 जून को स्थानीय विकासखंड के गौतम चक मठिया में तैनात सफाई कर्मी संजय कुमार कुशवाहा का स्थानांतरण शाहबाजपुर ग्राम पंचायत में किया था। आदेश के 15 दिन बाद भी सफाई कर्मी स्थानांतरित किए गए गांव पर कार्यभार करने नहीं पहुंचा। इसके चलते गांव में नालियां बजा रही हैं। वहीं कूड़ा सड़क पर पसरा हुआ है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना यादव ने मामले की शिकायत खंड विकास अधिकारी से किया है।
श्री यादव का आरोप है कि तत्कालीन ग्राम प्रधान/प्रशासक ने गांव में सफाई कर्मी की तैनाती करने की मांग की थी। डीपीआरओ के आदेश देने के 15 दिन बाद भी सफाई कर्मी कार्यभार ग्रहण करने नहीं आ रहा है।


