एनसीसी कैडेट की संवेदनशीलता से घायल पहुंचा अस्पताल

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया के भटवलिया चौराहे पर एक व्यक्ति सड़क किनारे तड़पता रहा, लेकिन कोई मदद को नहीं आया। एनसीसी कैडेट पवन जायसवाल ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया, जिसने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घायल की पहचान राजकुमार छोटू लाल राजभर के रूप में हुई। पवन ने लोगों से अपील की कि वे मदद करने से पीछे न हटें।

एनसीसी कैडेट की संवेदनशीलता से घायल पहुंचा अस्पताल

देवरिया, निज संवाददाता। शहर के भटवलिया चौराहे पर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली। सड़क किनारे अज्ञात एक व्यक्ति करीब तीन घंटे तक तड़पता रहा, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के डर से लोग उसकी मदद के लिए आगे नहीं आए। इसी बीच एनसीसी कैडेट पवन जायसवाल ने साहस और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए तत्काल डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी।इसके बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में पड़े व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाकर भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मरीज के पास मिले बैग की तलाशी में आधार कार्ड और कुछ नकद रुपये थे, जिससे उसकी पहचान राजकुमार छोटू लाल राजभर निवासी मुंबई के रूप में हुई।

एनसीसी कैडेट पवन जायसवाल ने बताया कि सड़क पर तड़पते व्यक्ति को देखकर वह खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने कहा कि एनसीसी में जरूरतमंदों की सहायता करने और जिम्मेदार नागरिक बनने की शिक्षा दी जाती है। उन्होंने अपील की कि किसी घायल या बेसहारा व्यक्ति को देखकर कानूनी डर की वजह से पीछे न हटें, तत्काल डायल 108 या संबंधित सेवा को सूचना देकर मदद करें। इस घटना ने साबित कर दिया कि समय पर दिखाई गई संवेदनशीलता और डायल 108 एंबुलेंस की तत्परता किसी की जिंदगी बचा सकती है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।