एक माह, छह टीमें पर नहीं हो सकी दुष्कर्म के आरोपी टीटीई की गिरफ्तारी

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। वाराणसी-भटनी रेल खंड पर चलती ट्रेन के एसी प्रथम श्रेणी

एक माह, छह टीमें पर नहीं हो सकी दुष्कर्म के आरोपी टीटीई की गिरफ्तारी

देवरिया, निज संवाददाता। वाराणसी-भटनी रेल खंड पर चलती ट्रेन के एसी प्रथम श्रेणी कोच में सीट दिलाने का झांसा देकर एनसीसी कैडेट के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले में एक माह का समय गुजर जाने के बाद भी आरोपी टीटीई पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। जबकि उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ, एसओजी समेत छह टीमें लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस विभाग इनाम की राशि भी बढ़ाने की तैयारी में है। जल्द ही इनाम की राशि बढ़ाई जा सकती है। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का दावा जरुर कर रहे हैं।मऊ जिले की रहने वाली एक छात्रा एनसीसी कैडेट है और गोरखपुर में रहकर सेना के लिए तैयारी करती है।

15 फरवरी को उसकी कोई परीक्षा थी। इसलिए वह मऊ गई थी। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में बिना टिकट के ही मऊ में वह सवार हो गई। छात्रा एनसीसी ड्रेस में थी और वह एसी प्रथम श्रेणी में बैठ गई। आरोप है कि जब वह बैठी, उसी समय राहुल कुमार नाम का टीटीई आया और उससे टिकट मांगा, बाद में उसे सीट दिलाने के बहाने एसी प्रथम श्रेणी के एक सीट पर ले जाकर अंदर से फाटक बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध जीआरपी देवरिया में केस दर्ज है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के समारा सदिसोपुर का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत पांच टीमें लगाई गई थी। अब एसटीएफ को भी लगा दिया गया है, लेकिन आरोपी का मोबाइल बंद होने के चलते लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। लगातार टीमें दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कभी बिहार तो कभी नेपाल में रहने की सूचना मिल रही है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। पुलिस अब न्यायालय से भी वारंट समेत अन्य प्रक्रिया भी तेज कराने की तैयारी में है। जीआरपी थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।