Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsNational Trader s Day Celebrated in Deoria Silver Jubilee of Business Association
रजत जयंती वर्ष पर सम्मानित हुए व्यापारी व विशिष्ट जन

रजत जयंती वर्ष पर सम्मानित हुए व्यापारी व विशिष्ट जन

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में स्थापना का रजत जयंती वर्ष और राष्ट्रीय व्यापारी दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि विवेक मिश्रा...

Sep 06, 2025 09:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में जिले में स्थापना का रजत जयंती वर्ष व राष्ट्रीय व्यापारी दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। शुगर मिल ग्राउंड के निकट स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि वस्तु एवं सेवा कर उपायुक्त विवेक मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने व्यापारिक संगठन के स्थापना के जिले में 25 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी रेड्डी ने भी संगठन के रजत जयंती वर्ष पर व्यापारियों को शुभकामनाएं दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्रनाथ त्रिपाठी ने संगठन की मांगों को रखते हुए कहा कि प्रदेश की तर्ज पर भारत सरकार द्वारा भी राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधान परिषद में शिक्षक प्रतिनिधियों की तरह व्यापारी प्रतिनिधियों के लिए भी सीट आरक्षित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी भी केंद्र सरकार के एक राष्ट्र एक चुनाव के नीति का पूर्ण रूपेण पक्षधर है। उन्होंने संगठन की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि संगठन के पहल पर ही व्यापार बंधु और व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन कराया गया है। जिसकी बैठक प्रत्येक माह में प्रशासन द्वारा कराई जाती है। कार्यक्रम को प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम मरोदिया, जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने संबोधित किया। इस दौरान कुछ वरिष्ठ व्यापारियों के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया गया। जिनमें कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष प्रीतम मिश्रा, दीवानी बार के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. एफ हुसैन, डॉ. राजेश बरनवाल, डॉ. ज्ञानचंद मौर्या, समाजसेवी संजय पाठक, कुमारी शुभ्रा सिंह, पूनम मणी, नित्यानंद यादव, गोपाल शर्मा, हीरा वर्मा, जगदीश अग्रवाल, सुनील मद्धेशिया, गंगासागर सोनकर, जटाशंकर गुप्ता, कृष्ण कुमार बरनवाल, दिनेश चौरसिया, रामआश्रय त्रिपाठी, एडवोकेट अरविंद पांडे, रामेश्वर पांडे सहित पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन के संरक्षक गिरधारी लाल अग्रवाल, पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, राजकुमार केजरीवाल, राजेंद्र मल्ल, भरत अग्रवाल, उपेंद्र शाही, यशवीर सिंह जस्सी, अखिलेन्दर शाही, सीमा जायसवाल, सुनीता चौरसिया, आनंद अग्रवाल, विजेंद्र वर्मा, संजू सोनी, कृपा निधान, अटल बरनवाल, आदि उपस्थित रहे।