दीक्षांत समारोह में बच्चों ने प्रस्तुत किया मनमोहक नृत्य व भाषण
Deoria News - देवरिया के नेशनल पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण एवं दीक्षांत समारोह हुआ। बच्चों ने नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए, जिससे सबका मन मोह लिया। उत्कृष्ट परीक्षा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि श्रुति शर्मा ने मेहनत और अनुशासन पर जोर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने सफलता को निरंतर यात्रा बताया।
देवरिया, निज संवाददाता। शहर के सोंदा स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को पुरस्कार वितरण एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने नृत्य व भाषण प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वहीं परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा व विशिष्ट अतिथि शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ जे.एन.पांडेय रहे। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। यूकेजी के छात्र-छात्राओं का दीक्षांत समारोह संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों द्वारा वेद मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इसके बाद एलकेजी के छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
वहीं यूकेजी के छात्राओं ने गीत प्रस्तुत कर सबको मोहित कर दिया। विद्यालय की छात्रा अदिति तिवारी, वान्या एवं वानी ने भाषण प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि यह केवल पुरस्कार प्राप्त करने का दिन नहीं है, बल्कि यह उन रातों की मेहनत, सुबह की पढ़ाई और हर असफलता से सीखकर आगे बढ़ने का उत्सव है। पुरस्कार केवल एक प्रतीक है, वास्तविक उपलब्धि वह अनुशासन और निरंतर प्रयास है जो आपने पूरे साल दिखाया है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक संजय शंकर मिश्र ने कहा कि शिक्षा केवल अच्छे अंक लाने का साधन नहीं है। ईमानदारी, दयालुता और कड़ी मेहनत वो गुण हैं जो आपको भविष्य में एक बेहतर इंसान बनाएंगे।विद्यालय की प्रधानाचार्य मृदुला सिंह ने कहा कि आज आपको जो पदक या प्रमाण पत्र मिला है, वह आपकी पिछली मेहनत का फल है। लेकिन याद रखें, सफलता एक निरंतर यात्रा है। इस जीत को अपने भीतर के अहंकार में नहीं, बल्कि और बेहतर करने के आत्मविश्वास में बदलें। विद्यालय के निदेशक राजीव शंकर मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।इस दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी, संत विनोबा पीजी कालेज के प्रबंधक अशोक मिश्रा, अवनीश यादव, एनपीएस के बोर्ड डायरेक्टर अनिल मिश्रा, रवि प्रकाश मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, सन्त कुमार पाण्डेय, सच्चिदानंद सिंह राणा, अमित तिवारी, गिरिजेश मिश्रा, शिवानंद मिश्रा, प्रिया मिश्रा, खुशबू शुक्ला, अनुपमा कुशवाहा, विद्युभूषण मिश्रा, अर्पिता सिंह आदि उपस्थित रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


