रालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष साधुशरण का हुआ स्वागत
देवरिया में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय और महासचिव राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष साधुशरण राय का स्वागत किया। पार्टी के नेताओं ने संगठन में नई जिम्मेदारियों का एलान किया, जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर चौहान को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।

देवरिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी रामाशीष राय व प्रदेश महासचिव राघवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष साधुशरण राय मंगलवार को कृषक एक्सप्रेस ट्रेन सदर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।इसके पश्चात जिलाध्यक्ष का काफिला जिला पंचायत परिसर स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर पहुंचा। यहां पूर्व क्षेत्रीय संगठन महासचिव विपिन श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष रमाशंकर चौहान ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राय का कार्यालय में स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष राय ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका बदलती रहती है। उन्होंने कहा पार्टी के कुछ नेताओं को नई जिम्मेदारी दी गई है।
जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर चौहान को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, अग्रसेन मिश्र, अवधेश सिंह को क्षेत्रीय सचिव बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की भी राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की स्वीकृति मिलते ही शीघ्र घोषित कर दी जाएगी। स्वागत करने वालों में राकेश यादव, विनय कुमार राय, सुशील पांडे, विशाल राय ,राजेश राय, अजय राय, प्रभुनाथ राय, धनेश प्रजापति, मुकेश राय, विवेक यादव, अमन यादव आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


