Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsNational Lok Adalat Scheduled for March 14 Pre-Trial Meeting Held in Deoria
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चिन्हित करें मामले, कराएं निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चिन्हित करें मामले, कराएं निस्तारण

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। मार्च माह में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज धनेंद्र प्र

Feb 10, 2026 02:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। मार्च माह में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज धनेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई। जिला जज ने कहा कि लंबित मामलों को चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अपराधिक शमनीय वाद, 138 धारा परक्राम्य लिखत अधिनियम, बैंक वसूली वाद, विद्युत एवं जल, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद सर्विस में वेतन एवं भत्ते सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्यायादेश विशिष्ट अनुतोष वाद) आदि के लम्बित मामलें एवं प्री-लिटिगेशन विवादों का भी निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्राधिकरण की सचिव शैलजा मिश्रा ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित करने की बात कही।