National Lok Adalat Resolves Over 198 000 Cases in Deoria राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,98, 533 वादों का निस्तारण, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsNational Lok Adalat Resolves Over 198 000 Cases in Deoria

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,98, 533 वादों का निस्तारण

Deoria News - देवरिया में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 198533 वादों का निस्तारण किया गया। जिला जज राममिलन सिंह सहित अन्य न्यायाधीशों ने मिलकर कई मामलों का समाधान किया। इस आयोजन में मोटर दुर्घटना के...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 14 Sep 2025 04:51 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,98, 533 वादों का निस्तारण

देवरिया। शनिवार को दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 198533 वादों का निस्तारण किया गया। जिला जज राममिलन सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पांडेय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित का शुभारंभ किया। इसके बाद जिला जज ने 06 वादों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पाण्डेय के द्वारा 22 तथा अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी के द्वारा 24 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी इफ्तेखार अहमद द्वारा कुल 142 मामलों का निस्तारण कर 10,74,77,000 रूपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाया गया तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी द्वारा 3233 वाद व अन्य सभी सम्बन्धित न्यायिक अधिकारियों द्वारा 1505 निस्तारित वादों को मिलाकर कुल 4932 मामलों तथा राजस्व विभाग, बैंक व अन्य विभागों के द्वारा 1,93,601 वादों को निस्तारण किया गया।

इस प्रकार इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल मिलाकर 1,98,533- मामलों का निस्तारण किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।