राष्ट्रीय लोक अदालत में 287571 वादों किया गया निस्तारण
Deoria News - देवरिया में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 287571 वादों का निस्तारण किया गया। न्यायाधीशों ने विभिन्न प्रकार के विवादों का समाधान किया, जिसमें परिवारिक विवाद और मोटर दुर्घटना के मामले शामिल थे।

देवरिया, निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को दीवानी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 287571 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का जनपद न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पांडेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलजा मिश्रा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। जिला जज ने एक वाद का निस्तारण कर 500 रुपये का जुर्माना दिलाया। वहीं प्रधान न्यायाधीश ने 6 तथा, अपर प्रधान न्यायाधीश ब्रजेश मणि ने 23 पारिवारिक विवादों का निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी इफ्तेखार अहमद द्वारा कुल 132 मामलों का निस्तारण किया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी ने 1287 वाद का निस्तारण किया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 287571 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत मनोज कुमार तिवारी समेत अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


