चिड़िया घर व नक्षत्रशाला का बच्चों ने किया भ्रमण

Mar 09, 2026 03:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। बच्चों ने चिड़ियाघर, नक्षत्रशाला, अम्बेडकर पार्क और गोरखनाथ मंदिर का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न जानवरों और पक्षियों के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिसका मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक सोच को विकसित करना और प्रकृति से परिचित कराना था।

चिड़िया घर व नक्षत्रशाला का बच्चों ने किया भ्रमण

तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण को जाने वाली बस को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयोजक अमरेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर गोरखपुर के लिए रवाना किया।भ्रमण के दौरान बच्चों अशफाकुल्लाह खान प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर), वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला एवं अम्बेडकर पार्क से रूबरू हुए। वहीं इसके बाद बच्चों ने गोरखनाथ मंदिर का दर्शन किया। चिड़ियाघर में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पक्षियों और जानवरों को देखकर आश्चर्य व्यक्त किए तथा विभिन्न प्रजातियों के सांपों के बारे में जानकारी प्राप्त की। बटरफ्लाई गार्डन में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की तितलियों के बारे में जानकारी एकत्र की तथा एक्वेरियम हाउस में विभिन्न प्रकार की मछलियों को देखकर अत्यंत आनंदित दिखाई दिए।

शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच का विकास करना तथा उन्हें प्रकृति से परिचित कराना था।भ्रमण में ए.आर.पी. सुनील कुमार तिवारी, शिक्षक कृष्ण कुमार गुप्त, रामबिलास, धीरेंद्र कुमार, सुप्रिया मिश्र, सरोज देवी, प्रीति गुप्ता, आशा कुमारी, नाजिया खातून, प्रियंका कुशवाहा, विजय कुमार गुप्ता, गामा यादव, दीनानाथ यादव, अंगद सिंह आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।