235 बच्चों को मिलेगी 1-1 हजार महीना स्कॉलरशिप
Deoria News - राष्ट्रीय आय योग्यता छात्रवृत्ति योजना का परिणाम रविवार को घोषित हुआ। देवरिया जिले के 235 बच्चों ने सफलता हासिल की है। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहवा के 16 बच्चों ने योजना में स्थान प्राप्त किया है। सभी चयनित बच्चों को अगले चार वर्षों तक हर महीने एक हजार रुपए की धनराशि मिलेगी।

रामपुर कारखाना/ देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय आय योग्यता छात्रवृत्ति योजना का परिणाम रविवार को घोषित हुआ। जिले के 235 बच्चों ने सफलता हासिल की है। देसही देवरिया ब्लॉक के कुल 42 बच्चों का चयन हुआ है जिसमें पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहवा के 16 बच्चों ने योजना में स्थान हासिल किया है। छात्र-छात्राओं की सफलता पर बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रसन्नता जताई है। राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित दक्षता परीक्षा 2026 का परिणाम रविवार को घोषित हो गया। जनपद के बच्चों ने एक बार फिर से कमाल किया है। लगातार पांचवीं साल जनपद में कुल 235 सीटें पूरी हो गई है।
सभी बच्चों को आगामी चार वर्षों तक प्रत्येक माह एक हजार रुपए की धनराशि मिलेगी। राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षक खुर्शीद अहमद की देखरेख में देसही देवरिया ब्लाक के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहवा के सौरभ प्रजापति, ज्योति मद्धेशिया, अनुराधा चौहान, उजाला निषाद, आतिश, शशांक पटेल, आदर्श सिंह, खुशी प्रजापति, मंगेश चौहान, ओम ऋषि निषाद, आरुषि, अभिनव प्रजापति, अमन पाल, अंशिका कुशवाहा, सत्यम प्रसाद, अन्नू चौरसिया ने स्थान बनाया है। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बंजरिया के 7 और जूनियर विद्यालय सोहनाज के 8 बच्चों ने सफलता हासिल की है। कोटवा बावन मोर्चा और गोठा रसूलपुर के चार-चार तथा कंपाजिट विद्यालय हेतिमपुर के तीन बच्चे चयनित हुए हैं। बच्चों का चयन होने पर प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, बीईओ देसही गोपाल मिश्रा, रामपुर कारखाना उपेंद्र कुमार भारती, पथरदेवा पंकज कुमार सिंह, एआरपी सचिंद्र देव, प्रवीण त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार राय, भोला चौधरी, श्री राम गुप्ता, मोहम्मद तारिक सिद्दीकी, यासिर अफजल, अब्दुल राशिद सिद्दीकी, मोहम्मद यासिर, फाजिल वारसी आदि ने बधाई दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



