ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियादेवरिया: नगर पालिका परिषद का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला, दफ्तर सील 

देवरिया: नगर पालिका परिषद का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला, दफ्तर सील 

नगर पालिका परिषद देवरिया का एक कर्मचारी गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसकी रिपोर्ट आते ही नगर पॉलिका कार्यालय को सेनेटाइज करने के बाद सील कर दिया गया। कर्मचारी की संपर्क में रहे लोगों की सूची...

देवरिया: नगर पालिका परिषद का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला, दफ्तर सील 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,देवरिया Thu, 09 Jul 2020 02:41 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पालिका परिषद देवरिया का एक कर्मचारी गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसकी रिपोर्ट आते ही नगर पॉलिका कार्यालय को सेनेटाइज करने के बाद सील कर दिया गया। कर्मचारी की संपर्क में रहे लोगों की सूची बनाई जा रही है।

देवरिया के चूड़िहारी गली का रहने वाले एक व्यक्ति नगर पालिका परिषद देवरिया में कर समाहर्ता के पद पर तैनात हैं। दो दिन पूर्व तबीयत खराब होने पर अस्पताल पहुंचे। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहां पर हुई जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। गुरुवार की सुबह इसकी जानकारी मिलते ही नगर पालिका में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी कार्यालयों को बंद कर दिया गया। सफाई कर्मचारियों ने सभी कमरों और परिसर को सेनेटाइज किया। 

सेनेटाइजेशन के बाद नगर पालिका को सील करते हुए गेट पर ताला लगा दिया गया है। अधिशासी अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दो दिन के लिए नगर पालिका को सील किया गया है। सभी कर्मचारियों के सैंपल की जांच कराई जाएगी।

दो स्वास्थ्यकर्मी समेत 11 और मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या दो सौ पार
कुशीनगर। सीएमओ कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर व चतुर्थश्रेणी कर्मचारी समेत जिले में 11 और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें चार पडरौना शहर के एक ही परिवार के सदस्य हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 210 पहुंच गयी है। इनमें पांच की मौत हो चुकी है। 118 ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

सीएमओ डॉ. नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि पडरौना शहर के कन्नौजिया वार्ड पूर्वी निवासी तथा सीएमओ कार्यालय में डाटा इंट्री ऑपरेटर 34 वर्षीय युवक, सीएमओ कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पडरौना शहर के सुभाष चौक निवासी 26 वर्षीय युवक, इसके परिवार के 18 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवती, 50 वर्षीय महिला, रामकोला के कुसम्हा निवासी 38 वर्षीय युवक, इसी क्षेत्र में रगड़गंज निवासी 40 वर्षीय युवक व 20 वर्षीय और 7 वर्षीय मासूम, पटहेरवा के बगही निवासी 35 वर्षीय युवक तथा कुशीनगर निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें