खामपार में मिला अज्ञात नवजात का शव
Deoria News - देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र में काली मंदिर के पास एक अज्ञात नवजात शिशु का शव मिला। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने शव को सड़क किनारे झाड़ियों में देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के छपिया सरया रोड पर स्थित काली मंदिर के पास शुक्रवार को एक अज्ञात नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। गुरुवार रात खामपार थाना क्षेत्र के छपिया रोड स्थित सड़क किनारे झाड़ी में ग्रामीणों ने नवजात शिशु का शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू कर दी शिनाख्त नहीं होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दी है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात को यहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।थानाध्यक्ष खामपार प्रदीप अस्थाना ने बताया कि अज्ञात नवजात का शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


