इस मामले में न हत्या की वजह मिल रही, न हत्यारो का क्लू, फूंक फूंक कर चल रही पुलिस

Apr 06, 2026 09:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली में 29 मार्च को एक 30 वर्षीय युवक का नग्न शव मिला। युवक की पहचान रवि प्रकाश यादव के रूप में हुई है। उसकी हत्या की गई थी और शव पर गंभीर चोटें थीं। पुलिस ने युवक के मूवमेंट का पता लगाया है, लेकिन जांच रुद्रपुर मोड़ पर अटक गई है।

इस मामले में न हत्या की वजह मिल रही, न हत्यारो का क्लू, फूंक फूंक कर चल रही पुलिस

सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली में 29 मार्च को पैकौली सिसवां पांडेय भट्टजमुआंव मार्ग पर नग्न हालत में मिले युवक के शव की शिनाख्त होने के बाद भी गुत्थी दिन ब दिन उलझती नजर आ रही है। अब तक सैकड़ो कैमरों की जांच करने के बाद पुलिस मृतक युवक के मूवमेंट के जानकारी हो पाई है। रात 10:30 बजे अचानक रुद्रपुर मोड़ से गायब होने के बाद युवक किधर गया पुलिस की जांच यहीं पर फंसी हुई है। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली सिसवां पांडेय-भट्टजमुआंव मार्ग पर 29 मार्च को सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने एक पुलिया के पास गेहूं के खेत में 30 वर्षीय युवक का नग्न हालत में शव देखा।

हत्या कर फेंके गए शव के शरीर, सिर व चेहरे पर गंभीर चोट थी और उसकी बाई आंख गायब थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया। वहीं शव मिलने के स्थान से डेढ़ किमी दूरी पर उसका कपड़ा भी बरामद हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस और एसओजी जांच में लग गई। चार दिन बाद ही हुए युवक की शिनाख्त उन्नाव जनपद के औरास थाना क्षेत्र के चकवरेसर कर निवासी रवि प्रकाश यादव पुत्र स्वर्गीय जगपाल यादव के रूप में हुई। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनूघाट में एक केला पकाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। वह 28 फरवरी को हिसाब लेकर गांव के लिए निकला था। पुलिस की जांच में मृतक रवि देर रात तक रेलवे स्टेशन पर नजर आता है। उसके बाद वह गोरखपुर रोड होते हुए रात 10:30 बजे रुद्रपुर मोड़ तक पहुंचता है और उसके बाद से किसी कैमरे में हुआ नजर नहीं आ रहा है। पुलिस की जांच रुद्रपुर मोड पर आकर फंस जा रही है। युवक स्थानीय निवासी नहीं था और ना ही यहां किसी से उसकी कोई रंजिश थी फिर रवि के निर्मम तरीके से पीट-पीट कर कोई हत्या क्यों किया। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है। हलींकि मामला उलझता जा रहा है। पुलिस फूंक फूंक कर कदम जांच में कदम बढ़ा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।