दारोगा अजय कुमार की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Feb 11, 2026 09:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - बस्ती जनपद में तैनात दारोगा अजय कुमार गोंड की गुमशुदगी और बाद में नदी से शव मिलने का मामला गर्मा गया है। विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने डीजीपी से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। परिवार ने हत्या की साजिश का आरोप लगाया है और सीबीआई जांच की मांग की है।

दारोगा अजय कुमार की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग

देवरिया, निज संवाददाता। बस्ती जनपद में तैनात दारोगा अजय कुमार गोंड के गायब होने व फिर नदी से शव बरामद होने का मामला अब और तूल पकड़ने लगा है। सदर विधायक डा.शलभ मणि त्रिपाठी ने डीजीपी से मुलाकात की और मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है। डीजीपी ने प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन दिया है। सदर कोतवाली के मुडाडीह के रहने वाले अजय कुमार गोंड बस्ती जिले में वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। पहले वह गायब हुए और फिर उनका रविवार की शाम नदी से शव बरामद किया गया। इसके बाद से ही परिवार के लोग सोची समझी साजिश के हत्या का आरोप लगा रहे हैं और मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

अजय कुमार के पिता का कहना है कि उनके बुझदिल नहीं थे, वह कोई गलत कदम नहीं उठा सकते। उनकी हत्या की गई है। वहीं परिवार के अन्य लोगों का भी यही आरोप है। उधर सदर विधायक डा.शलभ मणि त्रिपाठी ने डीजीपी से मुलाकात की और प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही जो भी दोषी हों, प्रकरण में सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।