Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsMurder of Mannu Yadav Shocks Community Over Love Rivalry

पहले लड़की को लेकर अदावत, दोस्ती और फिर मन्नू की हत्या

संक्षेप: Deoria News - कोठिलवा के मन्नू यादव की हत्या ने सभी को झकझोर कर रखा है। लड़की को भगाने के कारण शुरू हुई अदावत के चलते मन्नू की हत्या कर दी गई। आरोपी अश्वनी ने मन्नू को धोखे से बुलाकर चाकू से 18 बार वार किया। पुलिस...

Wed, 15 Oct 2025 12:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on
पहले लड़की को लेकर अदावत, दोस्ती और फिर मन्नू की हत्या

भाटपाररानी, शोएब अहमद। कोठिलवा के मन्नू यादव की हत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घटना के पीछे लड़की को भगाने को लेकर शुरू हुआ अदावत बताया जा रहा है। हत्यारोपी से पहले मनमुटाव, फिर दोस्ती और अब घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से ही आरोपी का मोबाइल बंद है और लोकेशन भी पुलिस को नहीं मिल पा रहा है। पुलिस अधिकारी जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर देने का दावा कर रहे हैं। कोठिलवा के रहने वाले मन्नू यादव काफी होनहार थे।

मन्नू व अश्वनी के बीच शुरू से दोस्ती रही है। अश्वनी गुप्ता का गांव में रिश्तेदारी में रह रही एक लड़की से प्रेम हो गया और उसने झांसा देकर उसे लेकर फरार हो गया। हालांकि बाद में लड़की वापस आ गई। आरोपी अश्वनी को संदेह हो गया कि मन्नू ही उसका लोकेशन दे दिया। जिसको लेकर अश्वनी व मन्नू में विवाद हो गया। दोनों के बीच बातचीत तक बंद हो गई। कुछ दिन पहले से अश्वनी और मन्नू में पुनः बातचीत होने लगी। शाम को मन्नू के घर अश्वनी पहुंचा और शाम को अपने ननिहाल चलने की झांसा देकर लेकर चल दिया। लोगों का कहना है कि विश्वास में मन्नू के साथ धोखा कर हत्या की गई है। मौके की स्थिति बता रही है कि पहले बिरयानी व शराब पीया गया और फिर मन्नू की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी मन्नू से काफी चिढ़ा था इसिलए एक नहीं, कम से कम 18 जगहों पर चाकू से वार किया है। घर का बुझ गया इकलौता चिराग, परिवार में मातम छोटी सी अदावत ने उमेश यादव के घर का इकलौता चिराग छीन लिया। कोठिलवा के रहने वाले उमेश यादव विदेश में रहते हैं। उनके इकलौते बेटे मन्नू थे। इकलौते होने के चलते मां सविता देवी, बहन काजू यादव भी बहुत दुलार देते थे। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। मन्नू इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद तैयारी कर रहे थे। मां व पिता का सपना था कि वह कुछ बनेंगे तो घर की आर्थिक स्थिति और मजबूत हो जाएगी। लेकिन परिजनों का सपना हमेशा के लिए अधूरा रह गया। छोटी सी अदावत को लेकर उनकी हत्या कर दी गई। एसओजी, सर्विलांस व डाग स्क्वायड टीम ने भी की जांच युवक की हत्या कर शव फेंकने की सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। एएसपी के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस, डाग स्क्वायड व फोंरेंसिक टीम पहुंची गई और एक-एक बिंदु पर जांच की।