ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियास्वागत में सजाया संवारा जा रहा नगर पालिका अध्यक्ष का कक्ष

स्वागत में सजाया संवारा जा रहा नगर पालिका अध्यक्ष का कक्ष

देवरिया, निज संवाददाता। नगरपालिका अध्यक्ष की नई पारी की शुरुआत हो चुकी है।

स्वागत में सजाया संवारा जा रहा नगर पालिका अध्यक्ष का कक्ष
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाThu, 01 Jun 2023 12:20 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया, निज संवाददाता।

नगरपालिका अध्यक्ष की नई पारी की शुरुआत हो चुकी है। इसको नया रूप देने के लिए अध्यक्ष का कक्ष सजाया संवारा जा रहा है। कारीगर इसे नया रूप देने में जुटे हुए हैं। अध्यक्ष के अगले सप्ताह से कार्यालय में बैठने की आस लगाई जा रही है।

नगरपालिका की अध्यक्ष अलका सिंह की तीसरी पारी की शुरुआत को यादगार बनाने की तैयारी में नगरपालिका जुट गई है। परिसर में स्थित बापू भवन के भूतल तल पर स्थित अध्यक्ष के कक्ष को भव्य रूप दिया जा रहा है। इस कक्ष को कारीगर नया रूप देने में जुटे हुए हैं। कक्ष के छत में फाल्स सीलिंग लगाई गई है। इसमें चारों तरफ सफेद एलईडी लाइटें लगाई जा चुकी हैं। सीलिंग के ठीक बीच में एक गोल बड़ी एलईडी लाइट लगाई जा रही है। कक्ष की एक दीवार देवरिया नगरपालिका का नक्शा लगाया जाएगा। इस नक्शे में नगरपालिका विस्तारित क्षेत्र समेत सभी 33 वार्डों दिखाई देंगे। इसमें वार्डों की सामान्य जानकारी दर्ज होगी। कक्ष में अभी तक के अध्यक्ष और इनके कार्यकाल से युक्त एक पट्टिका लगाई जाएगी। इससे अध्यक्ष को कार्य करने में सुविधा होगी। सूत्रों की मानें तो साथ ही एक दीवार एलईडी टीवी लगाने की योजना है। इससे जुड़े सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नगरपालिका की हलचल दिखाई देती रहेगी। अध्यक्ष को कक्ष को हाईटेक बनाने के पीछे नई पारी को स्वर्णिम बनाने की योजना की एक झलक बताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो अध्यक्ष के इस कक्ष को एक दो दिनों में अंतिम रूप दे दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौटने के बाद सोमवार से कार्यालय कक्ष में बैठने की योजना है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें