Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsMunicipality Initiates Restoration of Neglected Pond in Babhangaon Ward
एक करोड़ रुपया खर्च कर शहर के बभनगांवा के तालाब का होगा सौंदर्यीकरण

एक करोड़ रुपया खर्च कर शहर के बभनगांवा के तालाब का होगा सौंदर्यीकरण

संक्षेप:

Deoria News - बस्ती नगर पालिका ने बभनगांवा वार्ड के उपेक्षित तालाब को संवारने के लिए पहल की है। शासन से एक करोड़ की लागत की स्वीकृति मिलने के बाद कार्य योजना तैयार की गई है। तालाब की सफाई, गंदे पानी की निकासी और चहारदीवारी के निर्माण की योजना है।

Jan 01, 2026 03:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

बस्ती, निज संवाददाता। शहर के उपेक्षित तालाबों की दशा सुधारने के लिए नगर पालिका ने पहल की है। नगर पालिका प्रशासन ने शहर के बभनगांवा वार्ड में लंबे समय से उपेक्षित तालाब को नई पहचान दिलाने की कवायद शुरू की गई है। नगर पालिका प्रशासन ने बभनगांवा के उपेक्षित तालाब को संवारने के लिए भेजा गया प्रस्ताव शासन से स्वीकृति मिल गई है। नगरीय झील-पोखरा तालाब के तहत वित्तीय वर्ष में एक करोड़ की लागत से तालाब को नई रूपरेखा देने के साथ सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के साथ ही चहरदीवारी व पाथ-वे से सुसज्जित किया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन ने इसके लिए कार्य योजना के तहत तैयारी शुरू कर दी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शहर के बभनगांवा स्थित तालाब एक बीघे में फैला हुआ है। तालाब में वार्ड के घरों के निकलने वाला गंदा पानी जाता है। लंबे समय तक तालाब की सफाई नहीं होने से जलकुंभी से पटा हुआ है। अतिक्रमण के चलते तालाब का आकार सिकुड़ता जा रहा है। नपा अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि बभनगांवा में लंबे समय से उपेक्षित तालाब को संवारने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से प्रस्ताव स्वीकृति मिलने से जल्द ही कार्य योजना के तहत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस बाबत ईओ अंगद गुप्ता ने कहा कि एक करोड़ का बजट को शासन से स्वीकृत हुआ है। योजना के तहत तालाब की सफाई के साथ ही तालाब में गिरने वाले घरों के गंदे पानी को नाले से जोड़ने की कार्य योजना बनाई गई है। इसके साथ ही आसपास की खाली जमीन को संरक्षित किया जाएगा।