छात्रसंघ चुनाव न होने का मुद्दा सांसद ने लोकसभा में उठाया

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने लोकसभा में उत्तर प्रदेश के

छात्रसंघ चुनाव न होने का मुद्दा सांसद ने लोकसभा में उठाया

सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने लोकसभा में उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और संबद्ध डिग्री कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति लोकतंत्र की पहली पाठशाला है और संसद में बड़ी संख्या में ऐसे सदस्य हैं, जो छात्र राजनीति से आगे बढ़कर यहां तक पहुंचे हैं।उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव हो रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में पिछले चार वर्षों से यह प्रक्रिया ठप है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय, गोरखपुर विश्वविद्यालय और काशी विश्वविद्यालय सहित उनसे संबद्ध कॉलेजों के छात्र चुनाव की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

सांसद ने आरोप लगाया कि मांग करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है और उनके खिलाफ गुंडा एक्ट तक लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए इसे जल्द बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में शीघ्र छात्रसंघ चुनाव कराए जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।