ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियामेगा फिट इंडिया फ्रीडम रन को सांसद ने दिखाई हरी झंडी

मेगा फिट इंडिया फ्रीडम रन को सांसद ने दिखाई हरी झंडी

देवरिया। निज संवाददाता नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को शहर में...

मेगा फिट इंडिया फ्रीडम रन को सांसद ने दिखाई हरी झंडी
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाSun, 26 Sep 2021 03:43 AM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया। निज संवाददाता

नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को शहर में मेगा फिट इंडिया रन का आयोजन हुआ। इसे मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम से रवाना किया। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए फिट इंडिया रन रामलीला मैदान स्थित शहीद स्थल पर पूरी हुई। सदर सांसद ने स्टेडियम में खिलाड़ी, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट गाइड और एनसीसी के स्वयंसेवकों को फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज की शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि सदर सांसद ने कहा कि सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते पर चल रही है। खेलो इंडिया, नारी सशक्तिकरण जैसे कार्यक्रम से युवा और नारी शक्ति मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि आज भारत की तस्वीर श्रेष्ठ राष्ट्र की बनी है। पहले हम याचना करते थे पर अब ऐसा नहीं है। पहले की सरकारें सीमा पर गोलियों से डरती थीं, पर आज गोली का जवाब गोला से सरकार दे रही है। उन्होंने युवाओं से कहा कि आप शिक्षक बनें, वैज्ञानिक बनें, खिलाड़ी बनकर देश का नाम रोशन करें। फिट इंडिया कार्यक्रम बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिला पुरुष सभी के लिए है। हम फिट रहेंगे तो बेहतर करेंगे। उन्होंने कहा कि जब ओलंपिक में देश जीतता है, तिरंगा लहराता है तो पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा होता है। अंत में उन्होंने सभी को बेहतर भविष्य की शुभकामनायें दीं। इससे पूर्व सदर सांसद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर नेहरु युवा केंद्र के जिला समन्वयक विकास तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी केके पांडेय, जिला वनाधिकारी बीके पांडेय, पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, रेंजर डॉ. अभिनव सिंह, रोवर डॉ. भावना सिन्हा, एनएसएस जिला नोडल अधिकारी डॉ. विवेक मिश्र, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्र, भाजपा नेता भुवनेश्वर मिश्र, विजय बहादुर दूबे, राधेश्याम शुक्ल, टीएसआई रामवृक्ष यादव, खेल प्रशिक्षक रवि कुमार शर्मा, शालिनी शर्मा, शकील अहमद, पवन गौड़, अजय तिवारी, कादिर आलम, अशोक आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें