ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियासामुदायिक केन्द्र पर प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत

सामुदायिक केन्द्र पर प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत

नगर के हतवा वार्ड निवासी एक महिला तथा नवजात की मौत प्रसव के दौरान ही हो गयी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। जच्चा- बच्चा की मौत की खबर मिलते ही पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंच...

सामुदायिक केन्द्र पर प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाSat, 24 Aug 2019 11:59 PM
ऐप पर पढ़ें

भटनी (देवरिया) । हिन्दुस्तान संवाद नगर के हतवा वार्ड निवासी एक महिला तथा नवजात की मौत प्रसव के दौरान ही हो गयी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। जच्चा- बच्चा की मौत की खबर मिलते ही पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंच गयी। पति ने मामले में किसी भी पुलिसिया कार्रवाई से इनकार करते हुए शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की इच्छा जाहिर की। इसी दौरान महिला के पिता मौके पर पहुंचकर ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम की मांग करने लगे। पुलिस परिवारीजनों की मांग पर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हतवा वार्ड निवासी नाजिया खातून पत्नी अजीम खातून को दिन में प्रसव पीड़ा होने पर घर की महिलाए उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची। जहां प्रसव के दौरान ही जच्चा- बच्चा दोनों की मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही महिला की मां हसीबून खातून तथा उसका पति भी मौके पर पहुंच गया। महिला की मां प्रसव कराने वाली एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगा रही थी। सूचना पर एसआई सुरेश राय केन्द्र पर पहुंचकर उसके पति तथा परिवारीजन से पोस्टमार्टम कराने की जानकारी दी। पति के लिखित बयान के बाद पुलिस शव को परिवारीजनों को सुपुर्द कर लौट गयी। इसी बीच मौके पर पहुंचे पिता अनवर तथा उनके कुछ रिश्तेदार महिला के पति पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव के पोस्टमार्टम की मांग करने लगे। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें