छत पर सोई मां-बेटी से छेड़खानी, विरोध करने पर धमकी

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

महुआडीह(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गर्मी के चलते छत पर सोई मां-बेटी से

छत पर सोई मां-बेटी से छेड़खानी, विरोध करने पर धमकी

महुआडीह(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गर्मी के चलते छत पर सोई मां-बेटी से दो युवकों ने छेड़खानी की। बेटी के शोर मचाने पर परिजन छत पर पहुंचे। आरोपी मां-बेटी को हत्या कर देने की धमकी देते फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने थाने पर तहरीर दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। परिजन पुलिस पर चुप्पी साधने का आरोप लगा रहे हैं।महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मां-बेटी भीषण गर्मी के चलते 31 मई की रात छत पर सोई थीं। आरोप है कि बगल के दो युवक छत पर चढ़ गए और महिला से छेड़खानी शुरू कर दी। पुत्री के जगने पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे।

पुत्री के शोर मचाने पर घर के सदस्य छत की ओर दौड़ पड़े। आरोपियों ने थाने पर शिकायत करने पर मां-बेटी को हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। परिजनों की सूचना पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ थाने पर आकर तहरीर देने की बात कह वापस लौट गई। परिजनों ने थाने पर तहरीर दी। इसके बाद भी पुलिस मामले में न मुकदमा दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।