Deoria News: मोनू सिंह हत्या कांड: फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की दबिश

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: भलुअनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर में मनीष सिंह मोनू की हुई चाकू से गोदकर हत्या के

Deoria News: मोनू सिंह हत्या कांड: फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की दबिश

Deoria News: भलुअनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर में मनीष सिंह मोनू की हुई चाकू से गोदकर हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तारी के लिए भलुअनी पुलिस के साथ ही सर्विलांस व एसओजी टीम भी लगाई गई है। मोबाइल बंद होने के चलते पुलिस का अचूक हथियार सर्विलांस भी कोई खास सफलता नहीं पा रहा है। हालांकि पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रहे हैं। भलुअनी कस्बे में 10 सितंबर की रात मनीष सिंह मोनू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया।

एसपी अभिजीत आर शंकर ने दूसरे दिन खुद घटनास्थल का जायजा लिया। इस मामले में लापरवाही सामने आने के बाद एसपी ने उसी दिन थानाध्यक्ष राकेश राय, चौकी इंचार्ज ज्योति कुमारी व बीट सिपाही विनय कुमार झा को निलंबित कर दिया। इस घटना में काफी किरकिरी होने के बाद देवरिया पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही थी। रविवार की भोर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी चाइना अंसारी व उसके साथी अम्बुज उर्फ आशीष विश्वकर्मा निवासी वार्ड नंबर 12 जयप्रकाश नगर भलुअनी को गिरफ्तार कर लिया। चाइना अंसारी के पैर में भी गोली लगी। मामले में दो और आरोपी नामजद हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत अन्य टीमें लगाई गई हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश तो दे रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। आरोपी इलेक्ट्रानिक उपकरण का सहयोग भी नहीं ले रहे हैं, जिसके चलते पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। हालांकि पुलिस के जिम्मेदार दोनों फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा जरुर कर रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: मोनू सिंह हत्या कांड: फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की दबिश